कोटा. जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उसका कान काट दिया। इस मामले में महिला ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
पीडि़ता हरिओम नगर कच्ची बस्ती निवासी किरण रजक ने बताया कि उसका ही एक रिश्तेदार उसे घर व काम पर आते-जाते लंबे समय से परेशान करता है। बुधवार को वह काम कर घर लौट रही थी। इसी दौरान वह पीछे से बाइक पर आया तथा धारदार हथियार से उस पर हमला कर उसका कान काट दिया। जिससे उसके कान पर पांच टांके आए। इस मामले में उसने जवाहर नगर थाना क्षेत्र में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। जवाहर नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 1 पिस्टल, 2 मैंगजीन व 6 जिंदा कारतूस बरामद
कोटा. रेलवे कॉलोनी पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र से एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 पिस्टल, 2 मैंगजीन व 6 जिंदा कारतूस बरामद किए।रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र में पुलिस भदाना चौराहे पर चैकिंग कर रही थी।
जेईई मेंस अप्रैल-2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन
प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू
इसी दौरान थाने का हिस्ट्रीशीटर रंगपुर रोड निवासी ओमप्रकाश केवट उर्फ पप्पू (49) को गिरफ्तार 1 मैंगजीन व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसके घर से एक अवैध देसी पिस्टल, एक मैंगजीन व एक कारतूस और बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया





No comments:
Post a Comment