सवाईमाधोपुर. शहर में चोरियों की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे लोगों में रोष बना है। इधर, मानटाउन थाना क्षेत्र स्थित साहू नगर सीमेंट फैक्ट्री कॉलोनी में बंगला नम्बर 25 में रविवार को घर में घुसकर चोरी करने के मामले में सोमवार को पीडि़त परिजनों व लोगों ने रोष जताया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर चोरों को शीघ्र पकडऩे की मांग की। इस संबंध में पीडि़त ने मानटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीमेंट फैक्ट्री दीपिका चौहान ने बताया कि रविवार को परिजनों सहित वह बजरिया में इंदिरा मैदान मेले में मेहंदी प्रतियोगिता के निर्णायकों में भाग लेने गए थे।
इस दौरान दोपहर दो बजे से शाम सवा चार बजे के बीच उनके घर पर सीमेंट फैक्ट्री बी 25 साहूनगर दुर्गा माता मंदिर रोड पर चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। कमरे में अलमारी लॉक तोड़कर एक लाख 17 हजार रुपए नकद, 135 चांदी के सिक्के, 5 सोने की अंगूठी, चांदी की पायजेब, दो जोड़ी कान के सोने के टॉप्स ले गए। छात्रनेता हेमन्त सिंह राजावत, अनमोल तोमर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो, पार्षद अल्का शर्मा, आशा शर्मा,रामप्रताप सिंह आदि ने सोमवार को एसपी से मिलकर कर सीमेंट फेक्ट्री सहित क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की पहचान कर तुरंत उचित कार्रवाई की मांग की।





No comments:
Post a Comment