Breaking News
recent

झुंझुनूं में पढऩे वाले बच्चे सेना में बनेंगे अधिकारी: लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन

झुंझुनूं. सैनिक स्कूल का गुरुवार को लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन जनरल कमांडिंग इन चीफ मुख्यालय दक्षिण पश्चिम कमांड जयपुर ने दौरा किया।जनरल मैथसन का कैडेटस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान एवं गणित विषयों से संबंधित मॉडल की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जनरल मैथसन ने मुख्य कैंपस का मौका मुआयना किया और सैनिक स्कूल कैडेटस के साथ मुलाकात के दौरान छात्रों को प्रेरित करते हुए यह कहा कि यहां के कैडेटस निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में देश की सेनाओं में अधिकारी पदों पर देखे जाएंगे। सैनिक स्कूल के प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण वाजपेई ने बताया कि सैनिक स्कूल झुंझुनूं के लिए सम्मान एवं गौरव की बात हैकि स्कूल की की स्थापना के पहले वर्ष में ही भारतीय थल सेना के आर्मी कमांडर ने यहां आकर हमारे कैडेटस का उत्साह बढ़ाया और आगे बढऩे के लिए कठोर मेहनत एवं प्रशिक्षण के लिए प्रोत्साहित किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.