जैसलमेर. सीमावर्ती जैसलमेर जिले के थानों का अधिकांश चेहरा महज एक दिन में बदल गया है। जिला पुलिस प्रशासन की ओर से गत 19 और 20 फरवरी को इस संबंध में पुलिस निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग ने प्रशासकीय आधार पर कुल 10 निरीक्षकों और 12 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण 19 तारीख को किए। उसके अगले दिन 3 निरीक्षकों और 6 उपनिरीक्षकों के नए सिरे से तबादला आदेश जारी हो गए। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के थानों के नेतृत्व में इस तरह से बदलाव के पीछे राजनीतिक कारणों को मुख्य तौर पर जोड़ कर देखा जा रहा है।
यह किए गए बदलाव
पुलिस प्रषासन की तरफ से 20 फरवरी को संषोधित तबादला सूची में निरीक्षक अमरसिंह को सदर थाना जैसलमेर से पुन: मोहनगढ़ थानाधिकारी बनाया गया है।अमरसिंह पूर्व में मोहनगढ़ में ही पदस्थापित थे।ऐसे ही सिरोही से स्थानांतरित होकर आए सहीराम को पहली सूची में मोहनगढ़ थाने की कमान सौंपी गई थी, अब उन्हें नाचना भेजा गया है। ऐसे ही पुलिस लाइन से महेंद्रसिंह को नाचना थाना की कमान सौंपी गई थी, उन्हें सदर थानाधिकारी बनाया गया है। जिन आधा दर्जन उपनिरीक्षकों को पुन: हटाया गया है, उनमें कपूराराम को फलसूंड से लाठी थानाधिकारी बनाया गया है। कपूराराम पहले यातायात प्रभारी थे। इसी तरह खुहड़ी से हटाकर लाठी लगाए गए वगतसिंह को अब फलसूंड, फलसूंड से यातायात शाखा जैसलमेर पदस्थापित किए गए हनुमानाराम को नोख, जिला विशेष शाखा से नोख लगाए गए दिनेश लखावत को यातायात, जैसलमेर कोतवाली के द्वितीय थानाधिकारी किरण कुमार को पहले मोहनगढ़ और अब पुन: कोतवाली में उसी पद पर रखा गया है, जबकि मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ से हटाकर कोतवाली में द्वितीय थानाधिकारी लगाए गए सहीराम को इसी पद पर मोहनगढ़ पुलिस थाना में लगाया गया है।
कहीं उल्लास तो कोई निराश
दो दिनों में दो बार पुलिस बेड़े में किया गया फेरबदल चर्चा का विषय बन गया है। इस पर कयासबाजी का दौर भी चल रहा है। तबादला सूची में तब्दीली के पीछे राजनीतिक कारणों को भी लोग जोडकऱ देख रहे हैं। वहीं जिन अधिकारियों को ‘आसान’ थाने मिले हैं, वे खुश नजर आ रहे हैं वहीं कई कारणों से ‘कठिन’ समझे जाने वाले थानों में लगाए गए अधिकारियों में निराशा छाई है।
फैक्ट फाइल -
-18 पुलिस थाने मौजूद है जैसलमेर में
-13 पुलिस चौकियां जिले में स्थापित
-38 हजार वर्ग किमी में फैला जिला
कोई दबाव नहीं
पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची में बदलाव मैंने अपनी समझ के हिसाब से किया है। इस मामले में कोई राजनीतिक दबाव नहीं था। किसी ने मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहा।
-डॉ. किरण कंग, जिला पुलिस अधीक्ष् ाक, जैसलमेर





No comments:
Post a Comment