चित्तौडग़ढ़. जिले के भदेसर कस्बे के एक व्यवसायी द्वारा गली में बाइक खडी करने के विवाद को लेकर पड़ौसी मकान मालिक द्वारा सामुहिक हमला कर देने से व्यवसायी तथा उसका पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को तत्काल चित्तौडग़ढ़ रेफर किया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पूरा बाजार बंद हो गया। आक्रोशित व्यवसायियों ने थाने में पहुंच कर घेराव किया तथा उचित कार्यवाही की मांग को लेकर तीन घंटे तक थाने में जमे रहे। बाद में आरोपियों की गिरफतारी हो जाने तथा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीयों द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद बाजार खुले। इस मामले में पुलिस ने पांच जनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफतार किया है।
कस्बे के बस स्टेण्ड पर चित्तौड़ रोड स्थित हीरालाल खटौड की किराने की दूकान को सुबह 7:30 बजे उसके पुत्र अंशुल व मोहित खोलने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक एक गली के मुहाने पर खड़ी कर दी थी। इस पर नजदीक रहने वाले रज्जाक मोहम्मद ने आपत्ति की तो दोनों में कहासुनी हो गई। सूचना पर दूकान मालिक हीरालाल खटौड व एक ओर पुत्र आशीष मौके पर पहुंच गए। इधर रज्जाक मोहम्मद के पुत्र सहित कुछ अन्य लोग भी वहां पहुंच गए व आपस में मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान व्यवसायी हीरालाल के नीचे गिर जाने पर उनके सिर पर लाठी का प्रहार करने से वे गंभीर घायल हो गए। मोहित लाठी से प्रहार के कारण कान फट गया। सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायलों को तुरन्त भदेसर अस्पताल ले जाया जहां से चित्तौडग़ढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इधरदेखते ही देखते पूरा बाजार बंद हो गया। कस्बे के व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने भदेसर थाने में पहुंच कर थाने का घेराव किया तथा आरोपियों की गिरफतारी की मांग की। पुलिस ने घायल मोहित की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सूचना पर उपखण्ड अधिकारी मांगीलाल रेगर के निर्देश पर भदेसर थाना प्रभारी रमेशचंद्र, शंभूपुरा थाना प्रभारी प्रभूदयाल, मण्डफिया थाना प्रभारी भवानीशंकर जांगिड मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे व आरोपियों को पकड कर थाने में ले आए। उपखण्ड अधिकारी रेगर तथा थानाधिकारीयों द्वारा मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद सुबह11:30 बजे सभी दुकाने खुल गई व हालात कुछ सामान्य हो गए। हॉलाकि पुलिस बल दिनभर तैनात रहा।
इनकी हुई गिरफतारी
थाना प्रभारी रमेशचंद्र मीणा ने बताया कि व्यवसायी से मारपीट करने का मामला मेडीकल रिपोर्ट आने के बाद अलग से अलग से दर्ज होगा, लेकिन फिलहाल रज्जाक व उसके भाई मुबारिक पुत्र दीन मोहम्मद तथा रज्जाक के पुत्र इरफान, फिरोज व आरिफ को शांति भंग करने के आरोप में गिरफतार किया है।
दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन
घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने पुरी तरह सतर्कता बरती एवं थोड़े ही समय में आरोपियों को गिरफतार कर लेने से लोगों का गुस्सा शांत हो गया। इसके बावजूद व्यवसायियों ने इस बात की भी चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।





No comments:
Post a Comment