Breaking News
recent

पीवी सिंधु ने चीन के साथ की वर्ल्ड बैडमिंटन की सबसे बड़ी डील, इस कंपनी के साथ किया करार

नर्इ दिल्ली। पीवी सिंधु देश ही नहीं दुनिया की सबसे बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। जिसकी वजह से हर काॅरपोरेट ग्रुप आेर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की कंपनियां उनके साथ जुड़ना चाहती हैं। अब उन्होंने बैडमिंटन की दुनिया की सबसे बड़ी डील की है। यह डील उन्होंने चीनी कंपनी ली निंग की कंपनी के साथ की है। 50 करोड़ रुपए की यह डील बैडमिंटन दुनिया की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है। खास बात ये है कि इस कंपनी के साथ सिंधु ने दूसरी बार करार किया है। आइए आपको भी बताते हैं इस डील के बारे में…

चार साल पहले भी की थी डील
चीनी कंपनी ली निंग ब्रांड के साथ पीवी सिंधु की यह कोर्इ पहली डील नहीं है। इससे पहले सिंधु ने कंपनी के साथ 2014-15 में दो वर्षों के लिए एक डील की थी। इस डील मे सालाना 1.25 करोड़ रुपए दिए गए थे। जिसके बाद सिंधु ने वर्ष साल 2016 में योनेक्स ब्रांड के साथ तीन साल का करार कर लिया। जोकि 3.5 करोड़ रुपए का था। अब दोबारा से पीवी सिंधु ने ली निंग के साथ करार कर लिया है।

दुनिया की टाॅप टेन सबसे महंगी महिला खिलाड़ी में से एक
पीवी सिंधु दुनिया की टाॅप सबसे महंगी महिला खिलाड़ियों में शुमार हैं। वो इस सूची में इकलौती महिला खिलाड़ी भी हैं। फाॅर्ब्स ने पिछले जारी की सूची में पीवी सिंधु को 7वें पायदान पर रखा था। उनकी कुल कमार्इ का आंकलन 60.48 करोड़ रुपए का किया था। पीवी सिंधु पहली बार 2016 में हुए समर आेलंपिक में सबकी नजरों में आर्इ थीं। सिल्वर मेडल जीतकर देश की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थी।

कदांबी ने की 35 करोड़ रुपए की डील
सिर्र्फ पीवी सिंधु ही नहीं बल्कि कदांबी श्रीकांत ने भी ली निंग के साथ के एक बड़ी डीज तल की है। देश के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक कदांबी श्रीकांत ने भी पिछले महीने चीनी कंपनी के साथ चार साल के लिए 35 करोड़ की डील की है। जिसे भी बड़ी डील के तौर पर देखा जा रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.