मलारनाडूंगर/सवाईमाधोपुर. पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर दिल्ली मुम्बई रेलवे लाइन पर गुर्जर समाज के लोग दूसरे दिन भी ट्रेक पर जमे रहे। इधर, सरकार ने अपने प्रतिनिधि मण्डल के तौर पर मंत्री विश्वेन्द्र सिंह व आईएएस नीरज के पवन को वार्ता के लिए ट्रेक पर भेजा, लेकिन वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकल सका। ऐसे में अब रविवार को फिर से बातचीत की जाएगी।
यह हुई वार्ता
मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि वह यहां बतौर मंत्री नहीं आए हैंं, बल्कि गुर्जर समाज से आत्मिक संबंध होने के नाते यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गुर्जर समाज की मांगें मानने को तैयार है। इसके लिए समाज के लोग नजदीक किसी गांव में बातचीत करें। इस पर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला व गुर्जर समाज ने ट्रेक पर ही बात करने व सवर्णों को जिस तरह से आरक्षण दिया है, उसी तरह से गुर्जर समाज को भी आरक्षण देने की बात कही। इस पर प्रतिनिधि बतौर पहुंचे मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली में हैं और रविवार को दोपहर को फिर से बात कर हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री सिंह व आईएएस पवन शाम साढ़े पांच बजे ट्रेक पर पहुंचे थे। वह भरतपुर से यहां आए और करीब 20 मिनट तक समाज से वार्ता की। इस दौरान सिंह व बैंसला ने समाज के लोगों की उपस्थिति में अपनी बात रखी। बैंसला ने कहा कि जो करना है ट्रेक पर होगा। हमें आप पर विश्वास है, लेकिन समाज का मुझ पर भरोसा है। इस कारण टे्रक पर बैठा हूं। धरना स्थल पर वार्ता के दौरान कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के साथ आरक्षण संघर्ष समिति के उपाधयक्ष भूरा भगत, कैप्टन जगराम सिंह गुर्जर, प्रवक्ता एडवोकेट शैलेन्द्र सिंह, कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुत्र विजय बैंसला, एडवोकेट राकेश मलारना व देवनारायण मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष जगदीश मौजूद रहे। ेइससे पूर्व दिनभर अधिकारियों का भी जमावड़ा मलारना स्टेशन चौकी पर रहा। यहां आईजी भूपेन्द्र साहू, जिला कलक्टर डॉ एसपी सिंह, पुलिस अधीक्षक समीर सिंह भी थे।
रेलवे ट्रेक पर पसरा सन्नाटा
सवाईमाधोपुर. दिल्ली मुम्बई रेल लाइन पर करीब 100 ट्रेनों का संचालन होता है। इनमें से कई ट्रेनों साप्ताहित चलती है। ऐसे में करीब 12 ट्रेनों का शुक्रवार को मार्ग परिवर्तित किया गया था, जो शनिवार को भी परिवर्तित मार्ग से ही संचालित हुई। वहीं 4 ट्रेनें रद्द की गई थी, जो शनिवार को भी रद्द रही।
शनिवार को यह ट्रेनें हुई रदï्द
कोटा-वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस
कोटा-आगरा पैसेंजर
कोटा-मंदसौर एक्सप्रेस(29020)
मुम्बई सेन्ट्रल-निजामुद््दीन एक्सप्रेस(12953)
लखनऊ-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस(19022)
रविवार को यह रहेगी रद्द
निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस(12910)
निजामुद््दीन-मुम्बई सेन्ट्रल एक्सप्रेस(12954)
सोमवार को यह रहेगी रद्द
बांद्रा-टर्मिनल देहरादून एक्सप्रेस (19019)
मुम्बई-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस (19023)
इनका बदला मार्ग
बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर स्वर्ण मंदिर मेल (वाया जयपुर)
बांद्रा टर्मिनस-देहरादून एक्सप्रेस (वाया जयपुर)
गांधीधाम कामाख्या एक्सप्रेस(15667) वाया नागदा-ग्वालियर
नई दिल्ली-मुम्बई सेन्ट्रल दुरंतो एक्सप्रेस(22210) वाया आगरा





No comments:
Post a Comment