जैसलमेर/झिनझिनयाली. जिले के जोगीदास धाम पर माता राणी भटियाणी मंदिर में हुई लाखो की चोरी की वारदात होने के बावजूद पुलिस अभी तक चोरो को गिरफ्तार नही कर पाई है। गत माह चोरों ने माता राणी भटियाणी मन्दिर में 25 तोला सोना और 7 किलो चांदी के आभूषण तथा तिजोरी तोड़ नकदी चुरा ले जाने की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मन्दिर में हुई चोरी को बीस दिन बीत जाने के बाद भी खुलासा नही होने से नाराज बसिया क्षेत्र के वाशिंदों ने आक्रोश के चलते शुक्रवार को झिनझिनयाली कस्बा बंद कर पुलिस थाने के आगे टायर जलाकर पुलिस के ढीले रवैये के चलते विरोध प्रदर्शन किया। कस्बे के बन्द के दौरान व्यापारियो ने समर्थन दिया तथा आधे दिन तक अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बन्द रखे। इस दौरान स्थानीय वाशिंदों ने पुलिस प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया और थानाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गत 19 जनवरी को अज्ञात चोरो ने मध्यरात्रि को चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। ऐसे में बसिया क्षेत्र के तेजमालता, जोगीदास का गांव, देवड़ा, रणधा, मोढ़ा, झिनझिनयाली, बइया, सिंहड़ार, गजसिंह का गांव, कुण्डा के मौजीज लोगों ने थानाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और १५ दिन के भीतर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया नगदी व माल बरामद करने का आग्रह किया है। जिले के जोगीदास धाम पर माता राणी भटियाणी मंदिर में हुई लाखो की चोरी की वारदात होने के बावजूद पुलिस अभी तक चोरो को गिरफ्तार नही कर पाई है। इस दौरान जुझारसिंह, निम्बसिंह, देरावरसिंह तेजमालता, नखतसिंह जोगीदास का गांव, फतेहसिंह, बलवंतसिंह, विक्रमसिंह, शम्भूसिंह, प्रहलादसिंह, आसुलाल, पवन कुमार, चम्पालाल, पारसमल, बाबूलाल, गणपतसिंह, लूणसिंह, छोटूसिंह, तनेराजसिंह गोपालसिंह मनोहरसिंह, महेन्द्रसिंह, दलपतसिंह, नरपतसिंह, आसुराम आदि मौजूद थे।
जल्द करेंगे कार्रवाई
जिले की पांच टीम बनाकर चोरों की तलाश की जा रही है। उच्च अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही खुलासा तथा आरोपियों की गिरफ्तारियां होगी।
-नूरे खान, कार्यवाहक थानाधिकारी, झिनझिनयाली।





No comments:
Post a Comment