Breaking News
recent

कलक्टर ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, दो नर्सिंग कार्मिक लगाने के निर्देश

 लूणकरनसर.जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने मंगलवार को लूणकरनसर का दौराकर सरकारी कार्यालयों समेत राशन डिपो व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया।जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व के लम्बित प्रकरणों समेत विभिन्न मामलों की जानकारी ली गई। मौके पर उपखण्ड अधिकारी कैलाशचन्द्र मीणा व राजस्व तहसीलदार उमा मित्तल से जानकारी लेकर निर्देश दिए। इसके बाद कलक्टर ने कस्बे में राशन डीलर मोहन पाण्डे की दुकान के निरीक्षण में राशन वितरण में अनियमितता पाई गई। राशन की दुकान में धूल नजर आई तथा देखने से गत कई दिनों से दुकान नहीं खुलने जैसी स्थिति को कलक्टर ने गंभीरता से लिया। पोश मशीन भी खराब मिली तथा काफी इंतजार करने के बावजूद चालू नहीं हुई।

 

मौके पर स्टॉक की जानकारी भी राशन डीलर नहीं दे पाया। बीकानेर से रसद शाखा से राशन डीलर के स्टॉक की जानकारी लेने पर मौके पर स्टॉक कम पाया गया। जिला कलक्टर गौतम ने उपखण्ड अधिकारी व राजस्व तहसीलदार को राशन डीलर को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश देकर दुकान को सीज करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का अवलोकन कर व्यवस्था का जायजा लेने का आग्रह किया। जिला कलक्टर ने अस्पताल पहुंचकर लेबर वार्ड का निरीक्षण कर वार्ड में भर्ती प्रसूता से उपचार व अन्य व्यवस्था की जानकारी ली गई। इस दौरान चम्पालाल चौपड़ा ने अस्पताल में स्टाफ की कमी, रोगियों के परिजनों के लिए धर्मशाला को शुरू करने, जर्जर प्राथमिक विद्यालय की भूमि को अस्पताल को दिलवाने समेत कई मांगों से अवगत करवाया गया। इस मौके पर लोगों ने अस्पताल में चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार को लेकर शिकायत की गई।

 

जिला कलक्टर गौतम ने सीएचसी प्रभारी अधिकारी डॉ. संतोष आर्य व डॉ. प्रदीप गोदारा से उनके कक्ष में वार्ताकर स्टाफ के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में स्वीकृत १२ चिकित्सकों में ५ पदस्थापित बताए गए। इनमें से २ चिकित्सक अन्यत्र प्रतिनियुक्ति पर लगाए मिले तथा मौके पर मात्र ३ चिकित्सक ही कार्यरत है। नर्सिंग स्टाफ में १० में से ५ कार्यरत है। इनमें से एक कार्मिक छतरगढ़ प्रतिनियुक्ति पर है। इसे देखते हुए जिला कलक्टर ने एक मेल नर्स व एक एएनएम की नियुक्ति के लिए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तुरन्त प्रभाव से लगाने के निर्देश दिए।

 

टूटी सड़क को देखकर अचंभित

जिला कलक्टर राशन डीलर की दुकान व अस्पताल के निरीक्षण के लिए कस्बे के बाजार की सड़कों पर पैदल चले। इस दौरान टूटी सड़कों को लेकर कलक्टर ने आश्चर्य किया। वही अस्पताल के पास स्कूल के परिसर में कूड़े-करकट के ढेर को देखकर भी लोगों को साफ-सफाई के लिए पंचायत को अवगत करवाने की जागरूकता रखने की बात कही।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.