Breaking News
recent

ठेले वालों को हिदायत : नगर निगम ने चेताया, अपने स्तर पर हटाओ अवैध ठेले

मुकेश हिंगड़/उदयपुर. नगर निगम ने बुधवार को सुखाडिय़ा सर्कल व शोभागपुरा 100 फीट रोड पर लगे ठेले संचालकों को चेतावनी दी कि अगर उनके पास लाइसेंस नहीं है तो अपने स्तर पर हट जाएं। अपना ठेला पुन: किसी भी सूरत में नहीं लगाएं। जिनके पास लाइसेंस है वे आवंटित जगह पर ही ठेला लगाएं। निगम अवैध ठेलों को हटाने की कार्ययोजना बना रही है जिस पर आगामी दिनों में अमल होगा। इधर, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण रतलिया के नेतृत्व में 100 फीट रोड शोभागपुरा के 70 ठेला व्यापारियों ने नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर ठेला व्यापारियों के साथ धोखा नहीं किया जाए।

 

READ MORE : अब शराब की दुकान के लिए आवेदन करना आसान, सरकार की इस नई नीति से होगा फायदा...

 

ठेले हटाने के बाद उन्हीं स्थानों पर लोग अपनी कारें पार्क करना शुरू कर देते हैं। रतलिया ने कहा कि ठेला संचालकों के रोजगार के बारे में भी सोचना होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.