तारानगर. राजकीय महिला महाविद्यालय में रविवार को वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक नरेन्द्र बुडानिया व अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। विधायक बुडानिया ने महाविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। समारोह को संबोधित करते विधायक बुडानिया ने कहा कि छात्राओं में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। छात्राएं अपनी रूचि के अनुसार शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ें व अपने भविष्य को संवारें। समारोह की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य एमपी काला ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन को शीघ्र पूरा करवाने, स्टाफ की कमी को दूर करने सहित कई अन्य मांगों का निराकरण करने की विधायक बुडानिया से मांग की। इस पर विधायक बुडानिया ने महाविद्यालय भवन के अधूरे पड़े निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि महाविद्यालय में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। महाविद्यालय का आगामी वार्षिकोत्सव समारोह नए भवन में ही मनाएंगे। विधायक बुडानिया ने समारोह में ही पीडब्लूडी के सहायक अभियंता राजेश चौधरी को बुलाकर महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन की स्थिति की जानकारी ली। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण सहारण, पुष्करदत इंदौरिया, राजेन्द्र सहारण, सरपंच जयपाल धुआं, सुरेन्द्र सहारण, संजय कस्वा, मानसिंह सैनी, मनीराम व्यास, नरेन्द्र दूत, याकूब तेली, भागीरथ भामी, आरता कुमार व छात्रसंघ अध्यक्ष आशा शर्मा थे। संचालन डा. रजनीश बारहठ व अविनाश मील ने किया। समारोह में प्रो. उदयसिंह नेहरा, नरेश कुमार भारी, जयप्रकाश, जगदीश पूनिया, राधेश्याम भार्गव, राजेश लखेरा, राधाकृष्ण दर्जी, विष्णुदत पारीक व सुरेशचन्द्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति। इस मौके पर अफजल तेली, शिवकुमार सैनी, भगतसिंह भाकर, संजय पंवार, दीपचंद शर्मा, श्रवण सहारण, मोनिन्द्र राठौड़, बलदेव सैनी, लीलाधर जोशी सहित अनेक लोग मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment