Breaking News
recent

Breaking News : राशन न मिलने की शिकायत की तो डीलर ने महिला सरपंच के साथ ही करदी मारपीट...

कोटा. जिले की भीमपुरा पंचायत की महिला सरपंच जया कंवर को राशन डीलर से राशन नहीं देने की शिकायत करना भारी पड़ गया। राशन डीलर ने महिला सरपंच के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राशन डीलर को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
सरपंच जया कंवर ने बताया कि शुक्रवार शाम को भीमपुरा गांव की महिलाओं ने शिकायत की थी कि राशन डीलर मोहम्मद रफीक पोस मशीन पर अंगूठा लगवा लेता है और गेहूं नहीं देता। महिलाओं की शिकायत पर सरपंच पीडि़त महिलाओं के साथ शनिवार को राशन डीलर की दुकान पर पहुंची तो दुकान बंद मिली। राशन डीलर दुकान के ऊपर बने मकान में ही रहता था। सरपंच ने एक महिला को भेजकर उसे नीचे बुलाया और उससे दुकान बंद रखने का कारण पूछा। राशन डीलर ने कहा कि स्टॉक खत्म हो गया। सरपंच ने पूछा कि स्टॉक खत्म हो गया तो मुझे बताओं कितना स्टॉक कम पड़ रहा है मैं जिला रसद अधिकारी को पत्र लिख देती हूं। आप महिलाओं को पोस मशीन पर अगूंठा लगाकर वापस क्यों भेज रहे हो। उन्होंने बताया इस बात पर राशन डीलर भड़क गया और मेरे साथ मारपीट कर दी। सूचना पर कैथून पुलिस मौके पहुंची और सरपंच की शिकायत पर राशनडीलर मोहम्मद रफीक को थाने ले गई। सरपंच की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सरपंच ने बताया कि तीन साल पहले भी राशन डीलर की इन्हीं हरकतों से रसद विभाग ने इसे हटा दिया था लेकिन छह महिनें बाद ही इसे फिर लगा दिया। पोस मशीन पर अगूंठा लगाकर राशन नहीं देने से पीडि़त महिलाओं जेबुनिशा, मांगी बाई व परवीन बानों ने बताया कि राशन डीलर मोहम्मद रफीक पिछले तीन महिनों से मशीन में अगूंठा लगा लेते है और गेहूं नहीं देता कहता है स्टॉक खत्म हो गया।

विधायक-पूर्व विधायक समेत 13 भाजपा नेताओं की बढ़ी मुश्किलें


आरोपी मोहम्मद रफीक को मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। राशन डीलर ने भी सरपंच व अन्य लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। इसकी जांच की जा रही है। छगन सिंह, सीआई कैथून थाना



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.