अजमेर.
सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थी परीक्षा की योजनाबद्ध तैयारी, खान-पान और अन्य बिन्दुओं पर विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे। परीक्षाओं को देखते हुए बोर्ड ने विशेष परामर्श सेवा प्रारंभ की है। विद्यार्थी 4 अप्रेल तक इसका लाभ उठा सकेंगे।
सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा 15 और दसवीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से प्रारंभ होंगी। परीक्षा से पहले एवं परीक्षा के दौरान कई विद्यार्थी तनावग्रस्त रहते हैं। परीक्षा को लेकर घबराहट, भूख कम लगना, विभिन्न विषयों को लेकर तकनीकी समस्याएं, अंकों का दबाव जैसे कारण शामिल होते हैं। इसके चलते बोर्ड ने विद्यार्थियों की सहायता के लिए परामर्श सेवा प्रारंभ की है।
यूं कर सकेंगे संपर्क
परीक्षा की योजनाबद्ध तैयार सहित तनाव और दबाव को कम करने जैसे परामर्श देने के लिए विशेष काउंसलिंग प्रारंभ की गई है। विद्यार्थी टोल फ्री नंबर 1800118004 पर विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे। इसेक अलावा ऑडियो-वीडियो प्रजेन्टेशन, ई-मेल से भी संपर्क किया जा सकेगा। सीबीएसई ने भारत में 65 और विदेशों में 22 काउंसलर्स की तैनाती की है। कई स्कूल के प्राचार्यों, शिक्षकों, विशेषज्ञों को भी इससे जोड़ा गया है।
मई-जून में जारी होंगे परिणाम
सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं के नतीजे मई अंत अथवा जून के शुरुआत में घोषित होंगे। इस बार दसवीं की परीक्षाएं 29 मार्च बारहवीं परीक्षाएं 3 अप्रेल को खत्म हो जाएंगी। लिहाजा बोर्ड को कॉपियों के मूल्यांकन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जनवरी में अपलोड किए जाएंगे।





No comments:
Post a Comment