Breaking News
recent

Crime News: लुटेरों ने अजमेर में दिन दहाड़े चलाई गोली, बिजनसमैन की हुई मौत

अजमेर.

विदेशी मुद्रा का कारोबार करने वाली व्यापारी पर गुरुवार को लुटेरों ने दिन दहाड़े फायर कर दिया। घायल व्यापारी को तत्काल जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आगरा गेट पेट्रोल पंप के निकट आशा गंज निवासीमनीष मूलचंदानी की विदेशी मुद्रा एक्सचेंज की दुकान है। गुरुवार शाम वह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान तीन लुटेरे विदेशी करेंसी एक्सचेंज कराने आए। उन्होंने बातचीत के दौरान ही मनीष पर फायर कर दिया। इससे गोली उसके हाथ को चीरती हुई सीधी उसके सीने में लगी। घायल को लोगों ने तत्काल जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

लूटे 6 लाख रुपए
लुटेरे गोली मारने के बाद मनीष के दुकान से करीब 6 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वारदात के दौरान दुकान की महिला कर्मचारी आरै युवक मौजूद था। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

अजमेर में हिंसक वारदात
-साल 2016 में धर्मेन्द्र चौधरी पर पटेल स्टेडियम के निकट हमला
-साल 2011-12 में एक जमीन के कारोबारी पर फायर
-साल 2017 में हिस्ट्रीशीटर रामकेश मीणा पर सरेआम फायर

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.