कोटा. भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में मां-बेटी की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार शाम को आरोपियों की निशानदेही पर जयपुर स्थित बस स्टैण्ड के एक निजी होटल से खून से सने कपड़े बरामद किए। पुलिस को दुकान से महंगा मोबाइल खरीदने व अन्य दुकानों से कपड़े खरीदने की सीसीटीवी फुटेज भी मिली हैं।
वो काम से लौट रही थी, बाइक सवार युवक ने धारदार हथियार से
हमला कर उसका कान काट दिया..
भीमगंजमंडी निरीक्षक श्रीचंद ने बताया कि बूंदी के बड़ी तीरथ निवासी हत्या के दोनों आरोपियों मस्तराम मीणा व लोकेश मीणा से रिमांड में पूछताछ के बाद पूरे जेवरात व राशि बरामद की जा चुकी है। इसके अलावा लूट की राशि से खरीदा गए मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त सरिया भी बरामद कर लिया। पुलिस बुधवार को आरोपियों को लेकर जयपुर पहुंची। जहां उनकी निशानदेही पर बस स्टैण्ड के निकट स्थित होटल सिद्धार्थ के एक कमरे से दोनों के खून से सने कपड़े बरामद किए। दरअसल आरोपी हत्या के बाद इसी होटल में ठहरे। उन्होंने नए खरीदे कपड़े पहने और खून से सने कपड़ों को होटल में ही छोड़ दिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस मोबाइल व कपड़ों की दुकान पर भी पहुंची। पुलिस ने होटल व दुकानों से सीसीटीवी फुटेज भी ली है।
विधायक भरत सिंह के नाम पर कर रहे थे अवैध वसूली... इधर एक फोन घुमाया और हो गया काम
आरोपियों के गांव में भी गुस्सा
आरोपियों के गांव बड़ी तीरथ के ग्रामीणों में भी गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है मस्तराम व लोकेश दोनों का व्यवहार सामान्य नहीं था। लेकिन दोनों एेसी वारदात को अंजाम दे देंगे, एेसा किसी ने सोचा नहीं था। ग्रामीणों ने कहा कि इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दोनों गरीब परिवारों से है व उनके परिजन मजदूरी करते हैं। दोनों की परिजनों ने भी अनबन रहती थी। मस्तराम के खिलाफ केशोरायपाटन में मारपीट का मामला दर्ज। वहीं लोकेश भी अय्याश किस्म का है।





No comments:
Post a Comment