धौलपुर।
राजस्थान में लगातार तीन दिन से चल रहा gurjar aandolan अब हिंसक हो गया है। पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर पटरियों पर बैठ गुर्जर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी अब आरक्षण को लेकर आंदोलन सक्रिय होने लगा है।
आंदोलन के चलते धौलपुर में रविवार को गुर्जर समाज के लोगों ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 3 पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें जैसे ही खदेड़ने का प्रयास किया तो वहां का माहौल बिगड़ गया। लोगों ने पुलिस पर पथराव किया।
पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जबाव में हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े। साथ ही पुलिस ने राजमार्ग खाली करवा लिया। मामला हिंसक होने पर धौलपुर-एसपी ने मोर्चा संभाला। राजमार्ग पर मौके की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी बुलवाया गया है।
वहीं इस घटना के बाद कर्नल किरोड़ी बैंसला का बयान भी आया है। बैंसला ने कहा कि पुलिस आंदोलनकारियों को उकसा रही हैं। वों उन्हें शांति से आंदोलन नहीं करने दे रही। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें छेड़ें नहीं, वरना हालात बिगड़ सकते है। बैसला ने दोहराया कि सरकार से बात रेलवे ट्रैक पर ही होगी।





No comments:
Post a Comment