Breaking News
recent

ICC टी-20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे कुलदीप, वहीं इस भारतीय गेंदबाज ने लगाई 39 स्‍थानों की छलांग

दुबई : भारत के चाइनामैन कुलदीप यादव का करिश्‍मा अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में जारी है। सोमवार को जारी आइसीसी टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में वह उछाल लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि टीम इंडिया को न्‍यूजीलैंड से टी-20 सीरीज हारने का खामियाजा 2 रैंकिंग अंक खोकर उठाना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद वह टीम रैंकिंग में पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

किवीज के खिलाफ आखिरी टी-20 में बेहतर प्रदर्शन का मिला ईनाम
कुलदीप को आस्‍ट्रेलिया सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 मिले मौके पर बेहतरीन प्रदर्शन का ईनाम मिला है। इससे पहले सीरीज के दो मैचों में उन्‍हें अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला था। आखिरी टी-20 में वह टीम इंडिया के इकलौते गेंदबाज थे, जिन्‍होंने अच्‍छा प्रदर्शन किया था। उन्‍होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे। हालांकि भारत अंतिम मैच चार रन से हारकर सीरीज भी 1-2 से हार गया था। इस सूची में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान पहले स्थान पर हैं।

टॉप-10 में इकलौते भारतीय गेंदबाज
कुलदीप यादव टॉप-10 में शामिल इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं। इनके अलावा और किसी दूसरे भारतीय गेंदबाज ने इस लिस्‍ट में जगह नहीं बनाई है। न्‍यूजीलैंड दौरे पर मिले दो मौकों को नहीं भुना पाने के कारण उनके स्पिन जोड़ीदार युजवेंद्र चहल छह स्‍था न गिर कर 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि उनके ठीक बाद 18वें स्‍थान पर भुवनेश्वर कुमार जमे हुए हैं।

बल्‍लेबाजी में टॉप-10 में दो भारतीय
बल्लेबाजों में भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा को तीन स्‍थानों का फायदा हुआ है और अब वह सातवें स्‍थान पर पहुंच गए हैं तो न्‍यूजीलैंड दौरे में टीम से बाहर केएल राहुल को तीन स्‍थान का नुकसान हुआ है। हालांकि वह टॉप-10 में बने हुए हैं। वह दसवें स्‍थान पर हैं तो उनके ठीक पीछे शिखर धवन 11वें स्‍थान पर हैं। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर रहे टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली को भी 4 पायदान का नुकसान उठाना पड़ा है। अब वह गिरकर जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाजा के साथ संयुक्त रूप से 19वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम बल्‍लेबाजी में शीर्ष पर हैं।

क्रुणाल और सीफर्ट को भी मिला जबरदस्‍त फायदा
इसके अलावा भारतीय स्पिनर क्रुणाल पांड्या को रैंकिंग में जबरदस्‍त फायदा मिला है। वह 39 पायदान चढ़कर करियर की सर्वश्रेष्ठ 58वीं रैंकिंग पर हैं। वहीं न्‍यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्‍लेबाज टीम सीफर्ट ने 87 स्‍थान की छलांग लगाई है। अब वह 83वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा रॉस टेलर को सात स्‍थान का फायदा हुआ है। वह 51वें स्‍थान पर पहुंच गए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.