नई दिल्ली। 30 मई से इंग्लैंड में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए लगभग चार महीने का समय बचा है और सभी टीमें अपनी तैयारियों को लेकर आखिर चरण में हैं। वर्ल्ड कप के लिए जल्द ही टीमों का ऐलान भी हो जाएगा। वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल आईसीसी ने बहुत पहले ही जारी कर दिया था।
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ होगा भारत का अभ्यास मैच
इस बीच गुरुवार को आईसीसी ने वर्ल्ड में होने वाले प्रैक्टिस मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी टीमों के पास विश्वकप से पहले इंग्लैंड की सरजमीं पर अपनी तैयारियों को परखने का ये अंतिम मौका होगा। वर्ल्ड कप के लिए सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया को दो प्रैक्टिस मैच खेलने का मौका मिलेगा।
🚨 BREAKING 🚨
— cricket World Cup (@cricketworldcup) January 31, 2019
The official #CWC19 warm-up fixtures have been revealed!
➡️ https://t.co/7KzQbB2UZp pic.twitter.com/uUZFZLa03n
इन तारीखों में खेला जाएगा मैच
वर्ल्ड कप में भारत का पहला अभ्यास मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा और इसके बाद बांग्लादेश से भी भिड़ंत होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 मई को प्रैक्टिस मैच होगा, जबकि 28 मई को बांग्लादेश के खिलाफ कार्डिफ वेल्स स्टेडियम अभ्यास मैच होगा।
30 मई से होना है वर्ल्ड कप का आगाज
2015 वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 25 मई को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ और दूसरा 27 मई को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। वर्ल्ड कप का पहला मैच 30 मई को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा।





No comments:
Post a Comment