नई दिल्ली। अफ्रीकी खिलाड़ी पर नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर चार इंटरनेशनल मैचों के लिए बैन हुए सरफराज अहमद के समर्थन में पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम उतर आए हैं। उन्होंने सरफराज को एक जुनूनी कप्तान बताया है।
2019 विश्व कप तक सरफराज को रखा जाए कप्तान- वसीम अकरम
- एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में वसीम अकरम ने कहा है कि अब हमारे पास कप्तान को बदलने का समय नहीं है, सरफराज एक जुनूनी कप्तान है, हमारे पास उनके स्थान पर फिलहाल कप्तान के रूप में कोई बेहतर विकल्प नहीं हैं।" अकरम ने इशारों-इशारों में 2019 विश्व कप तक सरफराज अहमद को ही कप्तान बनाए रखने की वकालत की है। वसीम अकरम ने शोएब मलिक को कप्तान बनाए जाने का विरोध किया है।
शोएब को कप्तानी देने के विरोध में वसीम अकरम
- आपको बता दें कि सरफराज अहमद को आईसीसी ने चार इंटरनेशनल मैचों के लिए बैन कर दिया है, जिसकी बाद पीसीबी ने शोएब मलिक को टीम की कमान सौंपी है। वसीम अकरम ने सरफराज को वापस पाकिस्तान बुलाये जाने के फैसले की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा, "जब सरफराज ने गलती स्वीकार करते हुए इसे फिर से ना दोहराने की बात कही थी, तो उन्हें वापस बुलाना मुझे नहीं लगता की सही है।
- अकरम ने कहा कि शोएब मलिक पहले ही संन्यास की घोषणा कर चुके हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता, कि उनके पास कप्तानी के लिए जाना सही है।
- आपको बता दें कि आईसीसी ने रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद को अगले चार इंटरनेशनल मैचों के लिए बैन कर दिया था। सरफराज ने दक्षिण अफ्रीका खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में अफ्रीकी खिलाड़ी एंडी फेहलुकवायो पर नस्लभेदी टिप्पणी की थी, जिसके बाद ICC ने उनपर बैन लगा दिया।
- सरफराज अहमद ने एंडी फुल्क्वायो पर नस्लभेदी टिप्पणी करते हुए कहा, "अबे काले तेरी अम्मी कहां बैठी हुई आज, क्या पड़वा के आया है आज"





No comments:
Post a Comment