Breaking News
recent

ICC ने महमूदुल्लाह और ट्रेंट बोल्ट पर लगाया जुर्माना, आचार संहिता उल्लंघन के बने दोषी

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश के ऑलराउंडर महमूदुल्लाह और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पर जुर्माना लगाया है। क्राइस्टचर्च में हुए दूसरे वनडे मैच को लेकर दोनों खिलाड़ियों को ICC ने आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना है। ICC ने महमूदुल्लाह पर मैच फीस का 10 प्रतिशत और बोल्ट पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया हुए। आपको बता दें कि बीते शनिवार को न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से मात देकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी।

- महमूदुल्लाह को खिलाड़ियों और खिलाड़ी समर्थन कार्मिक के ICC आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 के उल्लंघन का दोषी माना गया है। यह अनुच्छेद किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट किट, कपड़े या फिर अन्य सामान के अपमान से संबंधित है।

- वहीं दूसरी तरफ ट्रेंट बोल्ट को आर्टिकल 2.3 का दोषी माना गया है। ये आर्टिकल किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अश्लील टिप्पणी के उपयोग से संबंधित है।

- इसके अलावा आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा है।

- आपको बता दें कि दूसरे वनडे मैच के दौरान महमूदुल्लाह ने आउट होने के बाद अपना बल्ला बाहर जाते वक्त बाउंड्री लाइन पर लगे पिकेट पर अपने बल्ले से प्रहार किया था। वहीं बोल्ट ने गेंदबाजी के समय दो बार अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद मैच रेफरी स्टीव बर्नार्ड ने दोनों खिलाड़ियों को अपराध के लिए दोषी माना।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.