बारां. जिले के मांगरोल क्षेत्र के रींझियां गांव निवासी खांसी-जुकाम से पीडि़त एक विवाहिता की बुधवार को मांगरोल चिकित्सालय में इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगडऩे से संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। विवाहिता को तबीयत बिगडऩे के बाद मांगरोल से रैफर किया गया तथा यहां जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया।
BIG News: कोटा में विधायक भरत सिंह के नाम पर अवैध वसूली, लोगों को मिली धमकियां, राजनीति में जबरदस्त भूचाल
मृत्यु के बाद रैफर !
मृतका के पति रामेश्वर मीणा ने बताया कि उसकी पत्नी राजेश बाई दो-तीन दिन से जुकाम-खांसी से बीमार थी। बुधवार को वह व उसका भंजा मोटरसाइकिल से उसे लेकर मांगरोल चिकित्सालय पहुंचे। वहां चिकित्सक ने देखने के बाद दवा लिख दी तथा इंजेक्शन कक्ष में ले गए। वहां नर्सिंगकर्मी ने हाथ पर इंजेक्शन लगाया तो उसी समय नीचे गिर गई। चिकित्सक को बताया तो उन्होंने अटैक बताते हुए एम्बुलेंस बुलाकर बारां के लिए रैफर कर दिया, लेकिन उसकी पत्नी का इंजेक्शन लगाने के बाद गिरते ही दम टूट गया था।
BIG Politics: कटारिया ने कांग्रेस में किसको चांटा मारने का किया इशारा, जानिए कौन है निशाने पर
टोका था कम्पाउंडर को
मीणा ने बताया कि कम्पाउंडर तेजी से इंजेक्शन लगा रहा था तो उसे धीरे-धीरे लगाने के लिए भी टोका था। अचेत होने के बाद चिकित्सकों ने छाती दबाकर कुछ प्रयास किए, लेकिन सुधार नहीं हुआ।
BIG NEWS: आईएएस बेटी से खफा होकर सहीराम ने तोड़ दिया था रिश्ता, जानिए क्या थी वजह
शाम को धतुरियां गांव में कैम्प से लौटने के बाद जानकारी मिली थी महिला को उपचार शुरू करते हुए इंजेक्शन दिया था, लेकिन तबीयत बिगड़ती गई तो उसे रैफर कर दिया। मृत्यु के वास्तविक कारणों की जानकारी ली जाएगी। उमेश विजय, प्रभारी अधिकारी, सीएचसी मांगरोल





No comments:
Post a Comment