Breaking News
recent

अलवर के इमरान खान को पाकिस्तान के PM इमरान खान समझकर ट्वीट कर रहे पाकिस्तानी लोग, भेज रहे इस तरह के संदेश

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद ट्विटर पर अलवर के शिक्षक और एप निर्माता इमरान खान के ट्विटर अकाउंट को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का अकाउंट समझकर उन्हें ट्वीट कर रहे हैं। इसके साथ ही ट्विटर पर उन्हें संदेश भी भेज रहे हैं। एप निर्माता इमरान ने बताया कि ट्विटर पर उन्हेें पाकिस्तानी मुद्दों से जुड़े संदेश मिल रहे हैं। पुलवामा हमले के बाद यह सिलसिला और अधिक बढ़ गया है। अलवर के इमरान खान के ट्विटर पर 43 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं, इससे ट्विटर पर इमरान खान सर्च करने पर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान और अलवर के इमरान खान का अकाउंट ऊपर-नीचे दिखते हैं। ऐसे में ट्विटर पर लोग उन्हें पाकिस्तान के पीएम समझकर संदेश भेज रहे हैं।

उर्दू और पंजाबी में भेज रहे संदेश

इमरान ने बताया कि उन्हें उर्दू और पंजाबी भाषा में संदेश आ रहे हैं। पाकिस्तानी नागरिक पुलवामा हमले के बाद पाक पीएम से उनकी चुप्पी पर सवाल पूछ रहे हैं, उन्हें अपनी समस्याएं बता रहे हैं, इसके साथ ही उनका विरोध भी हो रहा है। ऐसे कई संदेशों में लोग अलवर के इमरान खान को टैग कर रहे हैं। इससे उनके ट्विटर पर प्रतिदिन सेकड़ों संदेश आ रहे हैं। इमरान ने बताया कि उन्हें ऐसे संदेश पहले से आ रहे हैं, लेकिन पुलवामा हमले के बाद इनकी संख्या बढ़ गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.