Breaking News
recent

Pulwama Terror Attack: शहीद वीरांगनाओं में आक्रोश, कहा- अब स्वच्छ भारत को बंद करो, पाकिस्तान को साफ करो

सीकर.

अब सांत्वना के शब्द नहीं.....आतंक के खिलाफ रण की भेरी बजनी चाहिए। कुछ ऐसा ही कहना था शेखावाटी की वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों का। देश को सर्वाधिक सैनिक देने वाले इस क्षेत्र के लोग इस हमले और सैनिकों की शहादत के बाद काफी गुस्से में है। यहां तक वीरांगनाओं ने भी आग उगलते शब्दों में आतंकियों को जड़ से मिटाने की बात कहीं है। लोग सरकार से निंदा या भत्र्सना सुनने के बजाय ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


पाकिस्तान को साफ करो
अब बहुत हो गया खून-खराबा, उनको अब मत माफ करो तुम, स्वच्छ भारत को बंद करो और पाकिस्तान को साफ करो। बस यही शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व सैनिक साबूलाल ने कहा सैनिकों पर कायरतापूर्वक हमला करके मारना व उनका परिवार उजाडऩा घृणित कार्य है। हमारी सेना को इसका जवाब अगले 24 घंटे में देना चाहिए। पूरा देश इस समय साथ है। अब मिलकर कुछ ठोस कदम उठाना होगा। -सरिता देवी, शहीद वीरांगना



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.