Breaking News
recent

वित्त मंत्रालय ने RBI से मांगे 27,380 करोड़ रुपए, पिछले साल भी लिए थे 40,000 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से 27,380 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने की मांग की है। रिजर्व बैंक ने यह पूंजी पिछले कुछ वर्षों में जोखिम कवर और आरक्षित भंडार के तौर पर अपने पास रखी है। सूत्रों ने बताया है कि रिजर्व बैंक ने 2016-17 के दौरान जोखिम और आरक्षित भंडार के रूप में 13,190 करोड़ रुपए अपने पास रखे थे। वहीं 2017-18 में उसने 14,190 करोड़ रुपए रखे थे। इस तरह आरबीआई के पास कुल 27,380 करोड़ रुपए की राशि है।


मिल सकता है अंतरिम लाभांश

सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्रालय ने पिछले वित्त वर्ष की साख पर चालू वित्त वर्ष के लिए केंद्रीय बैंक से अंतरिम लाभांश देने और पिछले दो वित्त वर्षों के अधिशेष में से रखी गई राशि को ट्रांसफर करने का अनुरोध किया है। इस महीने की शुरुआत में आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा था कि चालू वित्त वर्ष में सरकार को भारतीय रिजर्व बैंक से 28,000 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश मिलने की उम्मीद है।


40,000 करोड़ रुपए मिल चुके हैं पहले

वित्त वर्ष 2018-19 में सरकार को रिजर्व बैंक से पहले ही 40,000 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। यदि आरबीआई का केंद्रीय बोर्ड अंतरिम लाभांश के रूप में सरकार के 28,000 करोड़ रुपए के अनुरोध को स्वीकार कर लेता है तो केंद्रीय बैंक द्वारा 2018-19 में कुल अधिशेष ट्रांसफर 68,000 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।


मिल सकते हैं 69,000 करोड़ रुपए

सूत्रों के मुताबिक, सरकार को अगले वित्त वर्ष में लाभांश के रूप में 69,000 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। सरकार को आरबीआई, राष्ट्रीय बैंकों और वित्तीय संस्थानों से 2019-20 के दौरान 82,911.56 करोड़ रुपए का लाभांश मिलने का अनुमान है।

(ये कॉपी भाषा से ली गई है।)

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.