Breaking News
recent

मुकेश अंबानी की RIL पहुंची 8 लाख करोड़ के पार, बनी मार्केट की सबसे अमीर कंपनी

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी को भारी फायदा हुआ है। सोमवार को कारोबार के बाद कंपनी की दौलत 27,736 करोड़ रुपए बढ़कर 8 लाख करोड़ के पार पहुंच गई है। इस समय आरआईएल शेयर बाजार की सबसे अमीर कंपनी बन गई है। फिलहाल अब कंपनी का मार्केट कैप 8.18 लाख करोड़ रुपए हो गया है।


इतना बढ़ा मार्केट कैप

आपको बता दें कि शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद तक कंपनी का मार्केट कैप 7.90 लाख करोड़ रुपए देखा गया था और सोमवार को कंपनी के मार्केट कैप में तेजी आई, जिसके बाद मार्केट कैप 8 लाख करोड़ के भी पार पहुंच गया।


शेयर में हुई 4 फीसदी की बढ़त

सोमवार को RIL का शेयर 1245 रुपए पर खुला था, लेकिन बाजार में कंपनी के शेयरों की खरीदारी बढ़ने से शेयर के रेट में भी 4 फीसदी तक की बढ़त देखी गई। जब कंपनी के शेयर में 4 फीसदी की बढ़त हुई तो मार्केट कैप भी 8 लाख करोड़ के पार पहुंच गया।


टीसीएस के साथ है मुकाबला

रिलायंस के बाद दूसरे नंबर पर टाटा कंसल्टेंसी यानी TCS रही। टीसीएस की कुल दौलत 7.68 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई। वहीं, आपको बता दें कि टीसीएस नें इससे पहले कई बार रिलायंस को पीछे छोड़ दिया है और कई महीनों से ये दोनों कंपनियां एक दूसरे को टक्कर देने में लगी हुई हैं। टीसीएस का शेयर सोमवार को 2047.15 रुपए पर बंद हुआ था।


नंबर वन रह चुकी है टीसीएस

आपको बता दें कि सितंबर 2018 के पहले हफ्ते में TCS का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ के पार था। मार्केट कैप के मामले में टीसीएस नंबर 1 कंपनी बन गई है और इसने आरआईएल को भी पीछे छोड़ दिया था।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.