Breaking News
recent

SIROHI युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव 15 से, जिला स्तरीय कार्यक्रम 18 को, 10 तक होगा पंजीकरण

 

सिरोही.राजस्थान युवा बोर्ड एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव 15 फरवरी को ब्लॉक स्तर पर, 18 फरवरी को जिला स्तर व 25 फरवरी को संभाग स्तर पर होगा। इसमें शामिल होने के लिए विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण 10 फरवरी तक करवा सकते हैं।
स्काउट सीओ जितेन्द्र भाटी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में उभरती कला, राज्य सरकार की जन घोषणाओं का क्रियान्वयन, लुप्त कला को प्रोत्साहन, प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की खोज कर प्रशिक्षण एवं छात्रवृत्ति की सुविधा प्रदान करना है। ऑनलाइन आवेदन के बाद हार्ड कॉपी ब्लॉक नोडल अधिकारी व संबंधित प्रधानाचार्य को जमा करवानी होगी। महोत्सव में 15 से 29 वर्ष की आयु वाले युवा की भाग ले सकेंगे।
सीओ ने बताया कि महोत्सव में 18 तरह की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें सामूहिक लोक नृत्य, लोक गायन, एकल गायन, हिन्दुस्तानी गायन, आशुभाषण, कथक, भरतनाट्यम, तबला, मृदंग, वीणा, हारमोनियम, गिटार वादन आदि शामिल हैं। भाटी ने जिले के राजकीय व निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों से अपील की कि छात्रों को महोत्सव के लिए प्रेरित कर पंजीकरण करवाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.