Breaking News
recent

SIROHI कृषि विज्ञान केन्द्र 18 से 40 साल तक के युवाओं को देगा निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, 25 दिन चलेगा प्रशिक्षण

सिरोही से भरत कुमार प्रजापत

सिरोही. 18 से 40 साल के युवाओं को आधुनिक खेती प्रशिक्षण के जरिए आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र में कौशल आधारित निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। 25 दिवसीय प्रशिक्षण में नर्सरी वर्कर व वर्मी कम्पोस्ट की जानकारी दी जाएगी।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सेवाराम कुमावत ने बताया कि सोमवार शाम तक आम्बेश्वर महादेव स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करवा सकते हैं। आवेदन के साथ युवा का आधार कार्ड व आयु प्रमाण पत्र जरूरी है। 40 युवाओं को ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो युवा पहले आवेदन करेगा उसको प्राथमिकता दी जाएगी। न्यूनतम योग्यता पांचवीं उत्तीर्ण है। प्रशिक्षण 6 फरवरी से शुरू होगा। प्रशिक्षण में बाहर से आए कृषि वैज्ञानिकों की ओर से नई तकनीकी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद 40 युवाओं को भारत सरकार की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके तहत युवा स्वरोजगार के लिए खुद का व्यवसाय खोल सकता है। लोन भी दिया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.