Breaking News
recent

SIROHI वलदरा में गूंजा हिंगलाज माता का जैकारा, 300 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

सिरोही. जिला मुख्यालय के समीप वलदरा में हिंगलाज माता मंदिर का वार्षिकोत्सव व चारण समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन ढोल-ढमाकों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शाम को महाआरती का कार्यक्रम हुआ। गुजरात की आई हासबाई मां के सान्निध्य में भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। इसमें सीकर के कल्याणसिंह पालावत, सुगम कुंवर, नेहा, उगमदान समेत अन्य कलाकरों ने प्रस्तुति दी। वहीं सोमवार सवेरे प्रतिभावान सम्मान समारेाह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा, रोगजार, खेलकूद समेत अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 300 प्रतिभाओं को चांदी के मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद में महाप्रसादी का आयोजन किया गया। विधायक संयम लोढ़ा ने कार्यक्रम में शिरकत कर प्रतिभाओं को हर क्षेत्र में आगे बढऩे का आह्वान किया। मेले के आयोजक सुल्तानसिंह देवल का बहुमान किया गया।

निजी विद्यालयों की मान्यता-क्रमोन्नति आवेदन 11 मार्च तक
सिरोही. जिलेभर में निजी विद्यालयों के लिए मान्यता व क्रमोन्नति को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। स्कूल संचालक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की नवीन मान्यता, प्राथमिक से उच्च प्राथमिक स्तर पर क्रमोन्नति, भवन परिवर्तन, वर्ग परिवर्तन, नाम परिवर्तन व माध्यम परितर्वन करने के लिए 11 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला आरटीई प्रभारी नरेन्द्रसिंह आढ़ा ने बताया कि आवेदन की हार्ड कॉपी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 15 मार्च तक जमा करवा सकते हैं। वंचित रहने पर 18 से 20 मार्च तक निर्धारित विलम्ब शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसकी हार्डकॉपी 22 मार्च तक कार्यालय में जमा करवानी होगी।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.