अनादरा.समीपवर्तीपोसिंतरा गांव में मेघवाल समाज की तीन दिवसीय शीतकालीन जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को हुआ। समारोह में समाजसेवी लक्ष्मणसिंह, उप सरपंच सरेदान चारण, पूर्व सरपंच रणछोड़ मेघवाल, समाजसेवी कानाराम मेघवाल, तलकाराम मेघवाल का आतिथ्य रहा।
आयोजक कमेटी के महेन्द्र कुमार मेघवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में आसपास की 22 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच सनवाड़ा व लुणोल के बीच खेला गया। इसमें लुणोल विजेता रहा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए बाबाराम, सांकलाराम, भाणाराम, जैसाराम, खुबाराम, गणेशराम, ओटाराम, कमेटी सदस्य हितेश कुमार, भरत कुमार आदि सहयोग कर रहे हैं।
सरगरा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
सिरोही. सरगरा समाज विकास समिति की ओर से रविवार को प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में आबूरोड चेयरमैन सुरेश सिंदल, आबू पर्वत चेयरमैन सुरेश थिंगर, पोस्ट मास्टर रमेश, जेईएन नवीनराम, समाजसेवी जयंतीलाल, बैंक शाखा प्रबंधक खीमाराम, लक्ष्मणराम, जवानाराम, छोगराम का आतिथ्य रहा। प्रवक्ता हीरालाल ने बताया कि समारोह में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गईं। आसपास के समाजबंधुओं ने शिरकत की। इस दौरान अध्यक्ष गोमाराम, उपाध्यक्ष आदुराम, सचिव हरीश गहलोत आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment