अलवर. जिला पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने मंगलवार रात तबादला सूची जारी कर 44 पुलिस उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। इनमें 18 थानाप्रभारी भी बदले गए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक अजय सिंह को थानाधिकारी नीमराणा, सुरेन्द्र सिंह को थानाधिकारी प्रतापगढ़, धर्मसिंह को थानाधिकारी नारायणपुर, चांदसिंह राठौड़ को थानाधिकारी उद्योग नगर, सुरेन्द्र मलिक को थानाधिकारी चौपानकी, अवतार सिंह को थानाधिकारी टहला, अजीत सिंह को थानाधिकारी शाहजहांपुर, उमेश बेनीवाल को थानाधिकारी खैरथल, अजीत सिंह को थानाधिकारी लक्ष्मणगढ़, किशनलाल यादव को थानाधिकारी रैणी, संजय पूनिया को थानाधिकारी शेखपुर अहीर, महेश चंद को थानाधिकारी गोविंदगढ़, सचिन कुमार शर्मा को थानाधिकारी खेरली, जितेन्द्र कुमार को थानाधिकारी हरसौरा, प्रवीण मीणा को थानाधिकारी मांढ़ण, रविन्द्र कविया को थानाधिकारी किशनगढ़बास, रामकिशोर को थानाधिकारी मालाखेड़ा व सुनील जांगिड़ को थानाधिकारी खुशखेड़ा लगाया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक लक्ष्मणसिंह को थाना नीमराणा, दारासिंह को थाना नीमराणा, बनवारीलाल को थाना बानसूर, बनवारीलाल मीणा को थाना भिवाड़ी, रामस्वरूप बैरवा को थाना मुण्डावर, मुकेश को थाना तिजारा, राजकुमार को मटीला चौकी, प्रहलाद सहाय को थाना अरावली विहार, कैलाशचंद को थाना कोतवाली, महेश तिवाड़ी को अपराध शाखा, महेन्द्र राठी को सामान्य अस्पताल चौकी, संजय शर्मा को थाना शिवाजी पार्क, जयप्रकाश को यातायात शाखा अलवर, दिनेश कुमार मीणा को सीआईयू अलवर, सुभाष चंद को थाना राजगढ़, भरतलाल को थाना एनईबी, श्यामसुंदर को थाना कोतवाली, राजकुमार को थाना भिवाड़ी फेज थर्ड, सज्जन कुमार को थाना सदर, राजेश कुमार मीना को पुलिस लाइन, श्रीराम को पुलिस लाइन, जयकिशन को कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी, मोहनसिंह को जिला विशेष शाखा, राजेन्द्र प्रसाद को हनुमान मंदिर चौकी, मुकेश कुमार को निम्भोर चौकी, सज्जन सिंह साईक्लोन सैल अलवर में लगाया गया है।





No comments:
Post a Comment