Breaking News
recent

TRAI के नए नियम के बाद अब महंगा हो जाएगा टीवी देखना, क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में किया दावा

नर्इ दिल्ली। हाल ही में भारतीय टेलिकाॅम नियामक प्राधिकरण (ट्रार्इ) ने टीवी सब्सक्रिप्शन के नियमों में कुछ बदलाव किया था जिसे 1 फरवरी 2019 से लागू कर दिया गया है। लेकिन क्रिसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस नियम के लागू होने के बाद अापके टीवी सब्सक्रिप्शन का बिल पहले से महंगा हो जाएगा। साथ ही इससे कर्इ बड़े चैनलों को फायदा भी होगा।


पारदर्शिता आैर एकरुपता के लिए लाया गया नया नियम

ट्रार्इ के नए नियमों को ध्यान में रखते हुए ब्राॅडकास्टर्स ने नेटवर्क कैपेसिटी फीस आैर चैनल के दाम को तय कर दिया है। लेकिन क्रिसिल का कहना है कि इसके बाद आपका टीवी बिल पहले की तुलना में बढ़ जाएगा। ट्रार्इ का यह नया फ्रेमवर्क पारदर्शिता आैर एकरुपता के लिए लाया गया है। इससे सब्सक्राइबर्स को मनपसंदीदा चैनल चुनने में पहले से अधिक सहूलियत को ध्यान में रखा गया है।


25-30 फीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम

क्रिसिल के सीनियर निदेशक सचिन गुप्ता ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, "ट्रार्इ के नए नियमों के विश्लेषण से हमें पता चला है कि इससे यूजर्स का मासिक बिल पहले से महंगा हो जाएगा। मौजूदा प्राइसिंग की तुलना में यह 25-30 फीसदी महंगा हो सकता है। पहले जहां लोगों को टाॅप 10 चैनल्स के लिए 230-240 रुपए देने होते थे वहीं, अब उन्हें 300 रुपए प्रति माह देने होंगे। लेकिन वो लोग जो टाॅप 5 चैनलों का चयन करते हैं तो उनका सब्सक्रिप्शन कम हो सकता है।" क्रिसिल ने यह भी कहा कि इस नए नियम के बात अब कंटेंट अहम हो जाएगा।


DTH अौर केबल आॅपरेटर्स पर नहीं पड़ेगा खास असर

इससे ब्राॅडकास्टर्स का सब्सक्रिप्शन रिवेन्यू 40 फीसदी तक बढ़ जाएगा। पहले जहां एक माह में 60-70 रुपए मिलते थे वो अब बढ़कर 94 रुपए के करीब हो जाएगा। वहीं डीटीएच आैर केबल आॅपरेटर्स पर इस बदलाव के बाद कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा। वर्तमान में अधिकतर डिस्ट्रीब्यूटर्स नेटवर्क कैपेसिटी के तौर पर हर माह 130 रुपए चार्ज करते हैं जबकि सब्सक्रिप्शन के लिए 19 रुपए प्रति माह।


इन्हें मिलेगा सबसे अधिक फायदा

जानकारों का मानना नए नियम का यह शुरुआती दौर है आैर आने वाले समय में इसमें कर्इ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। क्रिसिल ने कहा कि आेटीटी प्लेटफाॅर्म्स को इससे सबसे अधिक फायदा होगा। डेटा टैरिफ की कीमतों में भारी गिरावट के बाद आेटीटी प्लेटफाॅर्म्स में भारी विस्तार देखने को मिला है।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.