सिरोही.जिला प्रशासन, पुलिस, यातायात व चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 30वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज सोमवार से हुआ। सुबह अहिंसा सर्किल से बाइक व ऑटो रिक्शा रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणसिंह राजपुरोहित ने रवानगी दी। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुन: सर्किल पर विसर्जित हुई।
जिला परिवहन अधिकारी कानसिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पुलिस एवं परिवहन विभाग की ओर से ओवर स्पीडिंग एवं ड्रंक ड्राइविंग के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान, रोडवेज बसों के ड्राइवरों के लिए नेत्र जांच कैम्प, वाहन डीलर्स, पेट्रोल पम्प, एजेंसी की ओर से जन जागरूकता कार्यक्रम आदि होंगे।
कार्यक्रम में तहसीलदार रणवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेशकुमार शर्मा, आबूरोड के परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा, निरीक्षक अखिलेश चारण, पुलिस निरीक्षक मोहनलाल, यातायात प्रभारी घनश्यामसिंह, इकबाल खान, मकसूद भाई, ऑटो रिक्शा यूनियन के फिरोज पठान, समाजसेवी रघुभाई माली, सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड सिरोही के अधीक्षण अभियन्ता अनिल कुमार माथुर, अधिशासी अभियन्ता जेएल चौहान, एलएंडटी के मूलचंद खींची, साईनाथ संस्थान के पदाधिकारियों ने भाग लिया।





No comments:
Post a Comment