Breaking News
recent

VIDEO थ्रेसर में छुपाई अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त, 75 कार्टन बरामद, चालक गिरफ्तार

मंडार. पुलिस ने समीपवर्ती बांट पंचायत के माटासन-जुजापुरा तिराहे पर ट्रैक्टर के पीछे लगी थ्रेसर मशीन के कटर बॉक्स में छुपाई राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब व बीयर के 75 कार्टन बरामद किए। वाहन छोड़कर सरसों के खेत में जाकर छिपे आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। बरामद शराब की बाजार दर पांच लाख रुपए आंकी है।
थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी के अनुसार रानीवाड़ा की ओर से ट्रैक्टर के पीछे थ्रेसर के माध्यम से शराब तस्करी की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम के हैड कांस्टेबल सोनाराम, कांस्टेबल दिलीपसिंह, अनिरुद्धसिंह व अशोककुमार ने निगरानी रखी। मंगलवार दोपहर बिना नम्बर का ट्रैक्टर आया। पीछे धान निकालने का बड़ा थ्रेसर लगा था।
रुकवाने का इशारा किया तो चालक सरसों के खेत में छुप गया। पुलिस दल ने घेराबंदी कर चालक जालोर के बागोड़ा निवासी लादूराम पुत्र मल्लूराम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। थे्रसर के कटर बॉक्स से शराब व बीयर जब्त की। उसे गुजरात में प्रवेश होने के पूर्व ही धरदबोचा। क्षेत्र में इस तरह का यह पहला मामला है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.