Breaking News
recent

VIDEO. बाघ के सिर व आंख के पास आई थी चोट

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर की खण्डार रेंज के इण्डेला में बुधवार रात को मिले बाघ टी-85 पैकमैन के शव का गुरुवार को खण्डार मार्ग पर स्थित राजबाग चौकी वन क्षेत्र में चिकित्सकों व विशेषज्ञों की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद वन अधिकारियों ने पुलिस व जिला प्रशासन की मौजूदगी में राजबाग वन क्षेत्र में बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया।
सिर व आंख के पास आई चोट
बाघ का पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्सक डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि बाघ के सिर व बांयी आंख के पास चोट के निशान थे। वहीं बाघ के दोनों ओर खरोंचे भी मिली है।

ये रहे मौजूद
बाघ के पोस्टमार्टम के दौरान पशु चिकित्सक राजीव गर्ग, उपवन संरक्षक मुकेश सैनी, सीसीएफ मनोज पाराशर तहसीलदार मनीराम खीचड़, कोतवाली थानाधिकारी प्रमोद शर्मा आदि मौजूद थे।

इनका कहना है....
यह दो बाघों में आपसी संघर्ष का मामला है। रणथम्भौर में बाघों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है ऐसे में टेरेटरी को लेकर बाघों में संघर्ष हो रहा है। इसमें दुसरा बाघ भी घायल हुआ है। अभी तकदूसरे बाघ की पहचान नहीं हो सकी है। इसके लगातार ट्रैकिंग कराई जा रही है।
- मनोज पाराशर, सीसीएफ, रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधेापुर।

यूं चला घटनाक्रम.......
10.00 बजे पशु चिकित्सक पहुंचे मौके पर
10.10 मिनट पर उपवन संरक्षक मुकेश सैनी व एसीएफ संजीव शर्मा पहुंचे
10.30 मिनट पर सीसीएफ मनोज पाराशर पहुंचे
10.45 पर शुरू हुआ पोस्टमार्टम
11.40 तक चली पोस्टमार्टम की प्रक्रिया
12.05 पर किया गया बाघ का अंतिम संस्कार

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.