Breaking News
recent

Video : दूसरे दिन भी नहीं हुआ खुलासा, गोली क्यों चलाई

बाड़मेर. सीमा सुरक्षा बल की दीपला पोस्ट पर सोमवार रात जवान के संतरी से राइफल छीनकर साथी हवालदार व सिपाही के पैर में गोली मारने के मामले का दूसरे दिन बुधवार को भी खुलासा नहीं हुआ। बीएसएफ के अधिकारी मामले की जांच में जूटे हुए हंै। बीएसएफ की ओर से आरोपी को पुलिस को भी सुपुर्द नहीं किया गया है।

जुटाई जा रही जानकारी

वारदात के बाद आरोपी के गोली चलाने के कारणों का पता लगाने के लिए बीएसएफ की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम ने मौका मुआवना कर जवान से पूछताछ की। हालांकि अभी तकगोली चलाने के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़े....

धांधली का आरोप, ज्ञापन सौंपा

बाड़मेर. ग्राम सेवा सहकारी समिति बिशाला व ग्राम पंचायत काश्मीर के ग्रामीणों ने सहकारी समिति व्यवस्थापक व प्रबंधक पर धांधली का आरोप लगाते जांच की मांग को लेकर जिला कलक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि किसानों ने सोसायटी से राशि नहीं उठाई। फिर भी उनके नाम पर फर्जी राशि उठाई हुई बताई जा रही है। किसानों के साथ धोखा हुआ है। ज्ञापन सौंप मामले की जांच की मांग की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.