Breaking News
recent

VIDEO आखिर ली सुध, रोडवेज परिसर के सामने सीसी रोड का काम शुरू, नगर परिषद आठ लाख करेगी खर्च

भरत कुमार प्रजापत
सिरोही. नगर परिषद रोडवेज परिसर के सामने वाले भाग पर आठ लाख की लागत से सीसी रोड बनाएगी। इससे यात्रियों व बस चालकों को राहत मिलेगी।
पिछले कई साल से सीसी रोड बनाने की रोडवेज अधिकारी मांग कर रहे थे लेकिन बजट नहीं होने के कारण काम शुरू नहीं हो रहा था। अब नगर परिषद वाले क्षेत्र में सीसी रोड बनाया जाएगा। इसके लिए खुदाई कर दी है। उधर, सीसी रोड के लिए कई बार पत्रिका ने मुद्दा
उठाया था।
पिछले दिनों एमडी के निरीक्षण में भी सीसी रोड बनाने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया था। रोडवेज के मुख्य परिसर की सीसी रोड की स्वीकृति अभी नहीं मिली। वहां रोडवेज प्रशासन को ही काम करवाना है।
पिछले दो-तीन दिन से सड़क की खुदाई के बाद काम शुरू नहीं होने से यात्रियों व बस चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बड़े पत्थरों से दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। कभी यात्री ठोकर खाकर गिर भी जाते हैं।

&सीसी रोड का काम सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा। रोडवेज के पीछे भाग में सड़क बनाने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया है।
- अशोक सांखला, मुख्य प्रबंधक रोडवेज, सिरोही

&रोडवेज परिसर में सीसी रोड के लिए पिछले कई साल से मांग थी। आठ लाख की लागत से आगे वाले भाग में रोड बनाई जाएगी। इससे यात्रियों व बस चालकों को राहत मिलेगी।
- ताराराम माली, सभापति, नगर परिषद, सिरोही



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.