आबूरोड. सर्द मौसम में इन दिनों चोरों के हौसलें इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब ना तो उन्हें पुलिस का डर है और ना ही भगवान का इसी के चलते अब आबूरोड शहर में भगवान के घर भी महफूज नहीं हैं। नतीजा अब चोर मंदिरों में भी बेझिझक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। ताजा उदाहरण मंगलवार रात को साईबाबा तथा गणेश मंदिर का है जहां चोरों ने देर रात का फायदा उठाते हुए गणेश की प्रतिमा पर लगा करीब सात से आठ सो ग्राम चांदी का छत्तर तथा यहां का दानपात्र गायब किया, इसके अलावा साईबाबा मंदिर में रखे तीन दान पात्र में से एक को तोड़ कर रफ्फूचक्कर हो गए। यही नहीं चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। कैमरों में चोरी की यह घटना साफ दिखाई देती है, जिसमें कैसे चोर मंदिर में आया और दान पात्र तोडऩे को प्रयास किया अब देखना यह है कि पुलिस इन चोरों को कब गिरफ्तार करती है।
मौके पर पहुंची पुलिस
पूजारी को रात के करीब दो से ढाई बजे तक मंदिर में खटपटी सुनाई दी तो उन्होंने शहर थाने में फोन किया, जिस पर तूरंत शहर पुलिस मंदिर के बाहर आई, और मानपूर की और भनक लगते ही पुलिस की गाड़ी फिर से पुल की और दौड़ा दी। हालांकि मंदिर में बड़ी चोरी की वारदात नहीं हुई है। इससे दो तीन दिन पहले माताधनी मंदिर में भी चोरी हुई थी।
मंदिर के पीछे मिला दानपात्र
चोरी के बाद गणेश मंदिर में चोरी हुआ दानपात्र टूटे अवस्था में साईबाबा मंदिर के पीछे खाली मिला हालांकि इसमें कितने रूपए थे, इसका कोई अता पता नही है।
इनका कहना...
- सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, आरेापितों की तलाश जारी है।
- हंसाराम सीरवी, थानाधिकारी शहर आबूरोड





No comments:
Post a Comment