Breaking News
recent

VIDEO : जिले के इस अस्पताल को जापान सरकार ने दिए नेत्रों के आधुनिक उपकरण


आबूरोड. ग्लोबल हास्पिटल के नेत्र चिकित्सालय में जापान सरकार की ओर से अनुदान से खरीदे गए नेत्र चिकित्सा में उपयोगी आधुनिक उपकरणों का जापान दूतावासा के विकास एवं आर्थिक मंत्री केन्कों सोने ने उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जापान सरकार भारत में स्वास्थ्य, शिक्षा और हाईवे निर्माण के साथ कई योजनाओं के विकास में सहयोग करती है। जिससे इन क्षेत्रों में विकास की तेजी से हो।
आज भी ग्रामीण इलाकों में कई लोगों को उचित स्वास्थ्य और शिक्षा का अभाव रहता है। लोगों में जागृति की आवश्यकता है। ग्लोबल हास्पिटल का नेत्र चिकित्सा संस्थान ग्रामीण से लेकर हर एक लोगों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी के तहत जापान सरकार ने यह अनुदान दिया था। यह मुझे खुशी है कि आज उसका उदघाटन किया गया है जिससे लोगों को नेत्र सम्बन्धी बीमारी से निजात मिल सके।
कार्यक्रम में माउण्ट आबू के उपखण्ड अधिकारी डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने कहा कि हम जापान सरकार के आभारी है कि उन्होंने सिरोही जैसे जिले में इस ग्लोबल हास्पिटल नेत्र चिकित्सालय को नये और आधुनिक उपकरण उपलब्ध करायें हैं। इससे लोगों को उचित इलाज मिलेगा। माउण्ट आबू एक इको सेसेन्टिव जोन तथा एक पिछड़ा क्षेत्र वाली जगह है। ऐसी जगहों पर इस तरह का प्रयास सराहनीय है। ग्लोबल हास्पिटल के मैनेजिंग ट्रस्टी बीके निर्वेर ने कहा कि इस हास्पिटल का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि आस पास के लोगां को समय पर और उचित सुविधा मिल सके। ग्लोबल हास्टिपल लगातार अपना विस्तार कर रहा है। जल्दी ही और भी बड़े हास्पिटल देखने को मिल सकते हैं।
जिला चिकित्साधिकारी डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि ग्लोबल अस्पताल हमेशा से लोगों की सेवा में तत्पर रहा है। जब भी जरूरत होती है अस्पताल के लेाग स्वत: ही मदद के लिए आ जाते हैं। ग्रामीण स्तर पर भी यह संस्थान कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को चिकित्सा मुहैय्या कराता है। इसके लिए हम अस्पताल के आभारी है। कार्यक्रम में ग्लोबल अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ प्रताप मिडढा ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा लोगों का अभार भी किया। इस अवसर पर डॉ सुधीर, डॉ वी भटनागर, डॉ वीके शर्मा, डॉ संदीप सिंह, दिनेश सिंह, बीके भरत, डॉ बनारसी समेत कई लोग उपस्थित थे।
उपकरण का किया उदघाटन
इस अवसर पर अतिथियों ने अत्याधुनिक उपकरणों का उदघाटन किया तथा आम लोगों से बात भी की।
ये है अत्याधुनिक उपकरण
इस दान द्वारा कालापानी (ग्लोकोमा)की जाँच हेतु अस्पताल ने एक पेरिमीटर (कार्ल जाइस) नेत्र शल्य चिकित्सा हेतु एक ऑपरेटिगं माइक्रो स्कोप (तकागी), इन्ट्रा ओक्यूलर प्रेसर की जाँच हेतु एक नॉन कॉन्टेक्ट टोनोमीटर(कीलर) और निश्चेतना हेतु एक ऐनेस्थेसिया वर्क स्टेषन(डेऊगर) प्राप्त किया। यह उपकरण उस अच्छे काम को बनाये रखने और विस्तार करने में मदद करेगा जो ग्लोबल अस्पताल नेत्र संस्थान द्वारा किया जा रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.