Breaking News
recent

video प्रदेशभर में शॉपिंग मॉल्स व बहुमंजिला इमारतों में आग से सुरक्षा के इंतजामों की होगी जांच

सवाईमाधोपुर. प्रदेशभर में नगरपरिषद क्षेत्र में अब शॉपिंग मॉल्स और बहुमंजिला इमारतों(15 मीटर से अधिक ऊंचाई) में आग से सुरक्षा के इंतजामों की जांच होगी। निकाय इन इमारतों में आग से सुरक्षा के इंतजामों का सत्यापन करेगा। इसके लिए सवाईमाधोपुर नगरपरिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। दमकल प्रभारी को मॉल और बहुमंजिला इमारतों का सर्वे करने के निर्देश दिए है।
दरअसल, ऊंची बिल्डिंग में अचानक आग की घटनाओं को रोकने एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने को लेकर स्वायत्त शासन विभाग ने यह कवायद शुरू की है। इसमें सहायक फायर अधिकारी के नेतृत्व में टीम मॉल और बहुमंजिला इमारतों का मुआयना कर यह पता लगाएगी कि इनमें नियमानुसार अग्निशमन(फायर सेफ्टी) की समुचित व्यवस्था और संसाधन उपलब्ध है या नहीं। स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव ने प्रदेश के सभी आयुक्तों को इसके लिए आदेश दिए है। ऐसे में प्रदेश के सभी नगर निगमों में फायर सेफ्टी को लेकर समीक्षा करवाई जा रही है।

शहर में सात इमारतें, पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं
नगरपरिषद से मिली जानकारी के अनुसार शहर में 15 मीटर से अधिक ऊंचाई में सात इमारते है। इनमें तीन रणथम्भौर सर्किल, एक सुदा मार्केट व तीन बजरिया में कटला में शॉपिंग मॉल्स है लेकिन इनमें किसी में सुरक्षा के इंतजाम नहीं है।

कोचिंग संस्थान भी
इसके लिए विशेष टीम शहर की बहुमंजिला इमारतों में अग्नि से सुरक्षा व्यवस्था का सर्वे करेगी और रिपोर्ट तैयार करेगी। सर्वे में निगम क्षेत्र में बहुमंजिला इमारतों व शॉपिंग मॉल्स के अलावा कोचिंग संस्थान, अस्पताल आदि का सर्वे भी किया जाएगा।

गलत रिपोर्ट तो होगी कार्रवाई
शासन सचिव की ओर से आयुक्त को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आग से सुरक्षा को लेकर तैयार होने वाली इस रिपोर्ट में गलत जानकारी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह होगा रिपोर्ट में
शॉपिंग मॉल्स और बहुमंजिला इमारतों की जांच के बाद तैयार की जाने वाली रिपोर्ट में भवन का पता, निरीक्षण की तिथि, अग्निशमन सुरक्षा उपकरण पर्याप्त है या नहीं। पर्याप्त उपकरण नहीं है तो की गई कार्रवाई का विवरण और विशेष विवरण शामिल होगा।
..................
इनका कहना है
शहर में 15 मीटर से अधिक ऊंचाई में संचालित सात शॉपिंग मॉल्स की रिपोर्ट बनाकर नगर निकाय को भेज दी है।
रविन्द्रङ्क्षसह यादव, आयुक्त, नगरपरिषद सवाईमाधोपुर

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.