Breaking News
recent

video : उदयपुर के दो भाइयों की जुगलबंदी दिखा रही कमाल...आप भी देखेंगे तो करेंगे इनके हुनर की तारीफ

उदयपुर . सिंगिंग और डांस की जुगलबंदी तो आपने देखी होगी लेकिन बॉडी परकशन के साथ सिंगिंग की जुगलबंदी हो तो कमाल ही होता है। यह कमाल दिखा रहे हैं उदयपुर के दो भाई जय और भरत वर्मा। ये इन दिनों ‘द वॉयस’ शो में अपना हुनर दिखा रहे हैं। जय सिंगिंग करते हैं तो भरत बॉडी परकशन करते हैं। भरत इससे पूर्व बॉडी परकशन का कमाल फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ में दिखा चुके हैं। इसमें उन्होंने एक्टर फरहान अख्तर, गिप्पी ग्रेवाल, दीपक डोबरियाल आदि को बॉडी परकशन सिखाया था।


बॉडी परकशन में कायम की पहचान

भरत ने बताया कि द वॉयस शो में पूरे देश भर से करीब ढाई लाख वीडियो गए थे जिसमें से उनका वीडियो सलेक्ट हुआ। इसके बाद तीन ऑडिशंस दिए और वे ब्लाइंड राउंड में पहुंचे। ये राउंड क्लीयर कर के अभी वे बैटल राउंड में पहुंचे। भरत ने बताया कि विदेशों में बॉडी परकशन पॉपुलर है लेकिन देश में अभी ये कॉन्सेप्ट नया है। यहां इसके कलाकार भी नहीं हैं। उन्होंने यूएस ट्रिप के दौरान वेनेवर कैरवन से बॉडी परकशन का आइडिया मिला। इसके लिए रिदम का ज्ञान मुकेश दातिया से लिया। फिर खुद किया। अब बॉडी परकशन करते हुए लगभग 7 साल हो गए हैं। अब इसमें उन्होंने अपनी पहचान कायम कर ली है।


बनना है प्लेबैक सिंगर

जय ने बताया कि बचपन से ही उन्हें संगीत का शौक रहा है। परिवार से संगीत विरासत में मिला है। उन्होंने उस्ताद मोहम्मद फैयाज खान से 10 साल तक संगीत सीखा। 12वीं के बाद इंजीनियरिंग की और फिर दिल्ली में जॉब की। पिछले 2 साल से वे मुंबई में हैं। ये उनका पहला रियलिटी शो है जिसमें एआर रहमान, अदनान सामी जैसे बड़े कलाकारों के सामने परफॉर्म करने का मौका मिला। उन्होंने इस शो के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा। उन्होंने बताया कि वे प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.