आबूरोड. कल कश्मीर के पुलवामा में देश की रक्षा करने वाले सीआरपीएफ के जवानांे पर कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमला बेहद ही दुखी करने वाला है।जिसमें 44 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गये है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय आबूरोड के शांतिवन में हजारों लोगों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि सभा का आयेाजन किया गया। जिसमें हमले में शहीद वीर जवानों की आत्म शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इसके साथ ही ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने इस हमले की घोर निन्दा की है। साथ शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।
ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी इस घटना में शहीदों की आत्म शांति के लिए संस्थान के देश विदेश में सभी केन्द्रों पर मेडिटेशन एवं ध्यान करने का संदेश भेजा है ताकि शहीद जवानों की आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार को दुख सहन करने की परमात्मा शक्ति प्रदान करें। इस घटना में शामिल आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये ताकि दुबारा इस तरह की घटना का कोई भी आतंकी हिमाकत ना करें। इस दुख की घड़ी में ब्रह्माकुमारीज परिवार देश के साथ खड़ा है। इस सभा में ब्रह्माकुमारीज संस्था की वरिष्ठ बहने, कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय, मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष बीके करुणा, मुख्य अभियन्ता बीके भरत समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment