Breaking News
recent

video : उदयपुर के इस गांव में ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों ने किया हंगामा

हेमन्त गगन आमेटा/उमेश मेनारिया. वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के रून्डेडा गांव में गोचर चरनोट भूमि समुदाय विशेष के कब्रिस्तान के लिए आवंंटन किए जाने का मामला तूूल पकड़़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर रविवार को ग्राम पंचायत रुन्डेडा के पंचायत मुख्यालय भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर आयोजित ग्राम सभा मे सैकडोंं की संख्या में उपस्थित ग्रामवासियोंं ने इसका जमकर विरोध करते हुए हंगामा खड़़ा़ कर दिया और समुदाय विशेष के कब्रिस्तान के लिए भूमि आवंंटित नहींं करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों ने स्थानीय सरपंच व सचिव को ज्ञापन देकर पूर्व में समुदाय विशेष के कब्रिस्तान के लिए जमीन आवंटन हेतु पंचायत की कोरम में लिया गया। प्रस्ताव सौहार्द्र्र बिगडऩे की स्थिति को देखते हुए निरस्त करने व भविष्य में भी इस तरह का कोई अनुमति प्रमाणपत्र जारी नहींं करने की मांग की। इस पर ग्रामवासियों, पंचायत के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूूदगी में सर्वसम्मति से पूर्व में जारी की गई। एनओसी को निरस्त करने का प्रस्ताव लिया गया। गौरतलब है कि समुदाय विशेष के लोग स्थायी निवासी नहींं होने के बावजूद कब्रिस्तान हेतु जमीन आवंटन की एनओसी प्रदान की गई जिसकी जानकारी ग्रामीणों को लगते ही ग्रामीणों ने इसका भारी विरोध किया व ग्रामीण गांव के मंदिर पर एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए पूूरे गांव में आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन भी किया था। इसको लेकर के तहसीलदार वल्लभनगर को ज्ञापन देकर जमीन आवंटित नहींं करवाने की मांग भी की गई थी। इसके बाद साम्प्रदायिक सौहार्द्र्र बिगड़़ने की स्थिति को देखते हुए विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया और इसमें ग्रामीणोंं के विरोध पर समुदाय विशेष को जमीन नहींं आवंटन करने की एनओसी को निरस्त करने का प्रस्ताव लिया गया।

इनका कहना है

ग्रामवासियों की मांग पर ग्रामसभा में सर्वसम्मति से समुदाय विशेष को कब्रिस्तान के लिए पूर्व मे जारी भूमि आवंटन एनओसी को निरस्त करने का प्रस्ताव लिया गया।

मनीष भट्ट, ग्राम विकास अधिकारी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.