लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद/पीपली आचार्यान
पन्नाधाय की कविता से सुर्खियों में आई नेहा वैष्णव की खबर पत्रिका वेबसाइट, राजसमंद पत्रिका फेसबुक पर वायरल होने के बाद अब तक सवा लाख रुपए नकद की आर्थिक मदद मिल चुकी है। पत्रिका से पे्ररित होकर युवाओं ने एक लाख रुपए जुटाए हैं, जो राशि शनिवार को मेघाखेड़ा में सम्मान समारोह के साथ नेहा व उसके माता-पिता को दी जाएगी।
राजस्थान पत्रिका के 22 जनवरी के अंक में 'थप्पड़ से छूटी पढ़ाई, पिता बोले- अब फिर पढ़ाऊंगा...Ó, 23 जनवरी को 'नेहा के सम्मान और सहयोग के लिए बढ़े हाथ...Ó, 24 जनवरी को 'नेहा के काव्यपाठ को साढ़े सात लाख लोगों ने देखा...Ó व 26 जनवरी को 'रंग लाई पत्रिका की मुहिम, नेहा का जिला स्तर पर होगा सम्मान...Ó खबरें पत्रिका के साथ वेबसाइट व राजसमंद पत्रिका फेसबुक पर प्रकाशित किया। इसके बाद कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रेलमगरा में अध्ययनरत नेहा वैष्णव की प्रतिभा देख कई लोग आगे आए हैं। उदयपुर पूर्व राजघराने के महेन्द्रसिंह मेवाड़ द्वारा नेहा को पांच हजार रुपए नकद दिए, जबकि विद्यालय के दो कम्प्यूटर दिए गए। इसी तरह उसके बैंक खाते में करीब 42 हजार रुपए जमा हो चुके हैं, जबकि 42 हजार रुपए के चेक तथा 38 हजार रुपए नकद प्राप्त हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि कॉलेज शिक्षा पूरी कराने के लिए श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट नाथद्वारा आगे आया है।
नेहा का मेघाखेड़ा में सम्मान आज
मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास की पन्नाधाय कविता के जरिये आमजन में देशभक्ति का संचार करने वाली नेहा वैष्णव के लिए गोगाथला निवासी महावीरसिंह चुंडावत और लालासर (जयपुर) के विजयसिंह शेखावत एक लाख रुपए देंगे। भंवरसिंह चुंडावत ने बताया कि मेघाखेड़ा में शनिवार शाम चार बजे नेहा को एक लाख रुपए की नकद राशि माता-पिता व शिक्षक की मौजूदगी में दी जाएगी। महावीरसिंह ने बताया कि नेहा स्कूली-कॉलेज की पढ़ाई के बाद आरएएस व आईएएस की तैयारी के लिए कोटा-जयपुर में कोचिंग करना चाहेगी, तो भी उसका सारा खर्च वे उठाने को तैयार है।





No comments:
Post a Comment