Breaking News
recent

video निजी वाहनों में लटक कर रहे यात्रा

सवाई माधोपुर. दिल्ली.मुंबई रेल मार्ग पर गुर्जर आरक्षण आंदोलन के चलते कई ट्रेनें रद्द हो चुकी है एवहीं कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को उठानी पड़ रही है। ट्रेनें रद्द होने से यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर वापस बजरिया की तरफ लौट रहे हैं। रोडवेज की कई बसे बंद होने से निजी बसोंए ऑटो चालको की चांदी हो रही है। शनिवार सुबह करीब 10रू00 बजे ट्रेन नहीं आने से कहीं लोगों ने बजरिया में प्राइवेट बस स्टैंड से निजी वाहनों में यात्रा की। इस दौरान अधिक भीड़ होने से यात्रियों ने बस की छत सहित गेट तक लेकर यात्रा की। कई यात्री अन्य निजी वाहन में यात्रा करते दिखाई दिए। इधर ट्रेनें प्रभावित होने से निजी वाहन चालक यात्रियों से मनमर्जी से किराया वसूल कर रहे हैं। सुबह 10 बजे अंबेडकर सर्किल के पास निजी बसों में लोग छत पर व गेट पर यात्रा करते दिखाई दिए। निजी वाहनों व बस चालको की ओर से ज्यादा किराया लेने पर कई बार यात्रियों व वाहन चालकों में बहस भी हुई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.