Breaking News
recent

video बंद रहे सरकारी कार्यालय!

सवाईमाधोपुर. हर माह मोटा वेतन। हर शनिवार व रविवार की छुट्टी। इसके अलावा कई अवकाश। ढेरों सुविधाएं इन सबके बावजूद जनता के काम के लिए नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं आ रहे है। इससे आमजन के काम समय पर नहीं हो रहे है। इसकी एक बानगी शनिवार को जिला मुख्यालय पर भी देखने को मिली। जहां सरकारी विभागों के कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने जिला कलक्टर के आदेशों को भी ठेंगा दिखाया। दरअसल, जिले में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के चलते जिला कलक्टर डॉ.एस पी सिंह ने शुक्रवार रात एक आदेश जारी कर कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं प्रशासनिक कार्यों के संपादन के लिए जिला स्तरीय सभी सरकारी कार्यालय को अवकाश के दिन भी खुले रखने के आदेश जारी किए थे, लेकिन जिला मुख्यालय पर कुछ और ही हालात देखने को मिले। कुछ सरकारी कार्यालय खुले मिले तो अधिकांश कार्यालयों पर ताला लगा मिला।

व्यवस्थाएं देखी तो सच आया सामने
जिला कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य जिला परिषद अधिकारी कार्यालय, जिला परिषद ग्रामीण कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय, अटल सेवा केन्द्र सहित कई सरकारी कार्यालय का शनिवार को पत्रिका टीम ने निरीक्षण किया तो सरकारी कार्यालयों की हकीकत खुलकर सामने आई। कार्यालय पर ताला लटका मिला। संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों ने आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए सुबह से ही कार्यालयों को नहीं खोला। ऐसे में जिला कलक्टर के आदेशों को अधिकारी कर्मचारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। गौरतलब है कि अवकाश के दिन भी जिला कलक्टर के निर्देशानुसार सरकारी कार्यालय खोले जाने थे, लेकिन अधिकतर सरकारी कार्यालय पर ताला लगा मिला। अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय पर नहीं मिले।

अधिकारी-कर्मचारी रहे नदारद
जिला कलक्ट्रेट परिसर में जिला परिषद ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ कार्यालय, अटल सेवा केन्द्र, पंचायत समिति में विकास अधिकारी, प्रधान, महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय, किसान सेवा केन्द्र आदि विभागीय कार्यालयों में शनिवार को ताले लटके मिले। सरकारी विभागों के कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी नदारद रहे और कार्यालय में ताला लगा होने से सूनापन नजर आया।

करेंगे कार्रवाई
-विभागों के अधिकारियों ने कार्यालय नहीं खोले, उनकी जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डॉ.एसपीङ्क्षसह, जिला कलक्टर, सवाईमाधोपुर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.