लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद ही शहीद जवानों के लिए जिलेभर में लोगों ने नमन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की। साथ ही पाकिस्तान की नापाक करतूत के प्रति आक्रोश भी जताया। पहली बार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भाजपा, कांगे्रस के पदाधिकारियों ने कांकरोली में शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी भुवन भूषण के नेतृत्व में पुलिस जवानों, मंत्रालयिक कार्मिकों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। जिला कोष कार्यालय के बाहर मंत्रालयिक कार्मिकों, लेखाकारों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवहन कार्यालय में भी कार्मिकों ने दो मिनट मौन रखा। नगरपरिषद कार्यालय में सभापति सुरेश पालीवाल की उपस्थिति में कार्मिक व अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
हुसैनी चौक राजनगर में मुस्लिम समाज व आवाज ए हक ग्रुप की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान फरहान अली, अध्यक्ष शकील शाह, राजा खान, शरीफ शाह, शरीफ खान, आज़म खान, जमील भाई, तोहिद हुसैन, मोहसिन, बिलाल खान, अबरार खान, बंटी खान, अब्दुल खालिक खान, सहजाद खान आदि थे। भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित की उपस्थिति में कांकरोली चौपाटी पर पाकिस्तान का पुतला फूंका और पाक के विरुद्ध नारे लगाए। इस दौरान सभापति सुरेश पालीवाल, अशोक रांका, मोहन कुमावत, महेंद्र टेलर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल आदि थे।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बस स्टैंड कांकरोली में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कांगे्रस वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, जिला सचिव भगवतसिंह गुर्जर, कुलदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष बहादुरसिंह चारण, ब्लॉक अध्यक्ष सुंदरलाल कुमावत, पीरू खींची, महिला पे्रमदेवी जाट, पप्पू बेगम, गनी भाई सिंधी आदि थे। राजनगर में समस्त व्यापार संघ की ओर से शहीद जवानों को मोमबत्ती जलाकर व छवि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभापति सुरेश पालीवाल, प्रदीप खत्री, पार्षद हिम्मत मेहता सहित कई कारोबारी थे।
स्कूलों में भी शहीदों को नमन
स्मार्ट स्टडी इंटरनेशनल स्कूल गुंजोल में प्रधानाचार्य मनीषा लश्करी के निर्देशन में छात्रों व शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। गायत्री शक्तिपीठ में भी आंतकी घटना की निंदा करते हुए शहीदों के लिए दीपयज्ञ कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान व्यवस्थापक गिरजाशंकर पालीवाल, मुख्य ट्रस्टी नाथूलाल कुमावत, मनोहर लाल माहेश्वरी, श्यामसुन्दर नन्दवाना थे। दी क्रिएटिव ब्रेन एकेडमी सीनियर सैकण्डरी स्कूल में निदेशक शिवहरि शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजसमंद स्थित ऑरेन्ज काउंटी स्कूल में प्राचार्य डॉ. अरुणेश सक्सेना के नेतृत्व में छात्रों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।





No comments:
Post a Comment