Breaking News
recent

Video : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत, नियमों की करें पालना

बाड़मेर. बाड़मेर जिले में तीसवां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह सोमवार को प्रारंभ हुआ। जिला मुख्यालय पर इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने आम जनता से यातायात नियमों की पालना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने पदभार संभालने के बाद सबसे पहले हेलमेट की अनिवार्यता को लागू किया है।

इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए है। उन्होंने जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ सुरक्षा को वाहन चालकों की भी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि सभी हेलमेट का इस्तेमाल करते हुए इस अभियान में भागीदारी बनें।

इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम, पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह, थार सड़क सुरक्षा समिति के महेश पनपालिया, रामकुमार जोशी, पुरूषोतम खत्री, समाजसेवी कैलाश कोटडिय़ा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जागरूकता रैली ने दिया संदेश

जागरूकता रैली में शामिल दुपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों ने शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। दस फरवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के साथ हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन स्पीड जांच, ओवरक्राउडिंग, ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, रेड लाइट जंपिंग के खिलाफ कार्यवाही, लेन ड्राइविंग, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन डॉक्यूमेंट, वाहन फिटनेस जांच, वाहनों में सुरक्षा उपायों की जांच, सड़क संकेतों को दुरुस्त करने तथा वाहन चालकों की आंखों की जांच जैसे कार्य संपादित किए जाएंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.