Breaking News
recent

video: पाकिस्तान का हुक्का पानी बंद कर देना चाहिए . मदनलाल

भुवनेश पंड्या

उदयपुर. राजस्थान विद्यापीठ की ओर से आठ दिवसीय ऑल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी पुरूष बोक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता देश भर के 170 विश्वविद्यालयों के 1500 से अधिक बाक्सर हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत में गुरुवार को पहले दिन शो मैच करवाया गया। प्रतापनगर स्थित खेल मैदान पर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेटर मदनलाल व अन्तरराष्ट्रीय बाक्सर अमित पंगल व कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने इसकी शुरुआत की। शुरुआती कार्यक्रम में रजिस्ट्रार प्रो. आरपी नारायणीवाल कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर, नैनीताल विधायक नारायण पाल, भारतीय मुक्केबाजी संघ के सचिव राकेश ठकराल, द्रोणाचार्य अवार्डी मेरीकॉम बाक्सर के कौच सागरमल, सुखाडिया विवि के रजिस्ट्रार हिम्मत सिंह भाटी बतौर अतिथि शामिल हुए।

------

स्वर्ण, रजत व कास्य पदक के लिए होगा मुकाबला
आठ दिनो तक स्वर्ण, रजत व कास्य पदक के लिए मुकाबला होगा जो खिलाडी विजयी रहेगा व राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली बोक्सिंग प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित करेगा। क्रिकेटर मदनलाल ने कहा कि युवाओं को कड़ी मेहनत के साथ अपने खेल में आगे बढना चाहिए। आज के खेल दम के साथ साथ दिमाग से खेले जाते है। आज हर खेल में तकनीक का इस्तेमाल कर युवा खिलाडी आगे बढ रहे है। कुलपति प्रो सारंगदेवोत ने मदनलाल को क्रिकेट कोहिनूर, एशियाड में गोल्ड पदक विजेता अमित पंगल को खेल विभूति, शिक्षाविद् व नैनीताल विधायक नारायण पाल को श्रीयुथ, सेक्रेटरी जनरल ऑफ इंडियन स्पोट्स एंड कल्चर सोसायटी बीसी बॉस को श्रीयुथ सम्मान से सम्मानित किया।
------
क्रिकेटर मदनलाल बोले बंद कर दो हुक्का पानी
यहां कार्यक्रम की शुरुआत के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्रि केटर मदनलाल ने पुलवामा घटना पर दुख जताते हुए स्वयं को प्रधानमंत्री व सरकार के हर निर्णय में उसके साथ खडे़ होने की बात कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का हुक्का पानी बंद कर देना चाहिए।उन्होंने पुलवामा को लेकर कहा कि वह देश के साथ हमेशा खड़े हैं, उन्होंने कहा कि सरकार ही पाकिस्तान के साथ आगामी मैच खेलने या नहीं खेलने का निर्णय लेगी। उन्होंने बतौर क्रिकेटर कहा कि हमारे देश के इतने जवान शहीद हो गए हैं, तो हमें उनके साथ खेलना ही नहीं चाहिए, बल्कि उनसे हर बात का नाता तोडऩा ही चाहिए। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर व नेता नवजोतसिंह सिद्धू के बयान पर कहा कि वह उनके अपने बयान हैं, इस पर वह बात करने से बचे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.