डॉ. सुशीलसिंह चौहान/ उदयपुर. लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता कार्यालयों में कार्मिकों की अनुपस्थिति एवं अभियंताओं के कार्यालय नहीं पहुंचने का मामला गंभीर हो गया है। संभाग के विभागीय अतिरिक्त मुख्य अभियंता डी.आर. मेघवाल ने मामले को लेकर गंभीरता दिखाई है। इस मामले की विभाग स्तर पर जांच भी की जा रही है। इसके अलावा अतिरिक्त मुख्य अभियंता स्तर पर व्यवस्था सुधार को लेकर अधीक्षण अभियंता एवं अन्य जिम्मेदार ओहदेदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसी मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विभागीय ओहदेदारों से जवाब मांगा है। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने 30 जनवरी के अंक में 'बदल गई सत्ता, नहीं बदले इनके कायदेÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर खामियों की ओर प्रशासनिक अमले का ध्यान आकर्षित किया था। पत्रिका की पड़ताल में सामने आया था कि ड्यूटी पर आने वाले इंजीनियर अधिकांश मौकों पर उनके कार्यालय में नहीं मिलते हैं। फिल्ड का बहाना बनाकर वो गायब रहते हैं। कई मौकों पर तो अधिकारी कई दिनों तक कार्यालय ही नहीं आते। सामने होती गतिविधियों को लेकर अब तक विभागीय अधिकारियों के स्तर लगातार कोताही बरती जा रही थी। यहां तक की जिला प्रशासन भी इन खामियों को लेकर मौन था।





No comments:
Post a Comment