Breaking News
recent

VIDEO: महिलाओं ने रोका जनजाति मंत्री का काफिला, बोलीं- हमें पानी दो

प्रतापगढ़. जिले के चोखी पीपली गांव में शुक्रवार शाम को महिलाओं ने पेयजल संकट दूर करने की मांग को लेकर जनजाति राज्य मंत्री अजुन बामणिया का रास्ता रोक लिया। साथ चल रहे स्थानीय विधायक रामलाल मीणा ने महिलाओं को समझाया और पन्द्रह दिन में पेयजल की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया तब जाकर उन्होंने मंत्री के काफिले को आगे जाने दिया। मंत्री बामणिया का शुक्रवार को क्षेत्र के बड़ी साखथली में अभिनंदन और जनसुनवाई का कार्यक्रम था। प्रतापगढ़ के विधायक रामलाल मीणा ने उन्हें बुलाया था। मंत्री बामणिया शुक्रवार दोपहर बाद ज्योंही जन सुनवाईके लिए जाने लगे, रास्ते में चोखी पीपली गांव की महिलाएं एकत्र होकर आ गई। वे रास्ते में खड़ी हो गई। इसके चलते मंत्री को अपनी गाड़ी रोकनी पड़ी। महिलाओं ने बताया कि गांव में भीषण पेयजल संकट हैं। कुएं आदि सूख चुके हैं। पानी की कोईव्यवस्था नहीं है। इस पर मंत्री ने उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन वे रास्ते से नहीं हटी। बाद में स्थानीय विधायक रामलाल मीणा ने उन्हें समझाया और आश्वासन दिया कि अगले 15 दिन में उनकी समस्या क समाधान कर दिया जाएगा। इसके लिए वे खुद काम की मॉनिटरिंग करेंगे। इसके बाद ही महिलाएं हटी और मंत्री की कारों का काफिला आगे बढ़ा।
सुनवाई में उठे बिजली, पानी और सडक़ के मुद्दे
प्रतापगढ़. जनजाति राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बामणिया व प्रतापगढ़ विधायक रामलाल मीणा ने शुक्रवार को अरनोद उपखंड के कई गांवों में दौरा किया और जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी साखथली, कानगढ़, आम्बीरामा व भाट-भमरिया ग्राम पंचायतों में दौरा किया। सभी विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर जनसुनवाई की। इस अवसर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत भी मौजूद रहे। जनसुनवाई कार्यक्रम में पेयजल, नरेगा, बिजली, सडक़, विभिन्न पेंशन, हैण्डपम्प, पट्टे, इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, विद्यालय, श्मशान जैसी जन समस्याओं के बारे में ग्रामीणों ने बताया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को तत्काल वहां मौजूद अधिकारियों को दूर करने को निर्देश दिए।
छात्रावासों का औचक निरीक्षण: जनसुनवाई के दौरान जनजाति मंत्री अर्जुनलाल बामनिया व विधायक रामलाल मीणा ने बड़ी साखथली ग्राम पंचायत के जनजाति बालिका आवासीय छात्रावास व आम्बीरामा ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के बारे में जाना। इस जनसुनवाई में कार्यक्रम में विधायक रामलाल मीणा, जनजाति राज्य मंत्री अर्जुनलाल बामनिया के साथ प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत, अरनोद ब्लॉक अध्यक्ष अरुणसिंह चूंडावत, जिला परिषद सदस्य जिला लक्ष्मीनारायण पाटीदार, प्रवक्ता अनिल शर्मा, जिला महासचिव अशोक सुथार, ब्लॉक संगठन महासचिव हरिओम शर्मा, धारियावद ब्लॉक अध्यक्ष मदनसिंह गठेला, अरनोद उपखण्ड अधिकारी बिंदुबाला राजावत और संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.